Ad DesktopAd TabletAd Mobile
फसल की खेती (Crop Cultivation)

बुवाई बाद गेहूं फसल में खरपतवार नियंत्रण

28 नवम्बर 2022, इंदौर । बुवाई बाद गेहूं फसल में खरपतवार नियंत्रण – भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, क्षेत्रीय केंद्र, इंदौर द्वारा गेहूं फसल में बुवाई बाद खरपतवार नियंत्रण के लिए उपचार बताए हैं, जो इस प्रकार हैं- खरपतवारनाशी का छिडक़ाव बुवाई के 30-35 दिन बाद 120-150 लीटर पानी में प्रति एकड़ फ्लैट फैन नोजल के द्वारा करें।

मिश्रित खरपतवार के लिए– टोटल (सल्फोसल्फ्युरान + मेन्ट्सल्फ्युरान 16 ग्राम उत्पाद प्रति एकड़ या वेस्टा क्लोडिनोफाप + मेन्ट्सल्फ्युरान 160  ग्राम उत्पाद प्रति एकड़ या बाडवे (सल्फोसल्फ्युरान+कार्फेन्ट्राजा) 25+20 ग्राम सक्रिय तत्व प्रति हेक्टेयर।

संकरी पत्ती वाले खरपतवार के लिए – लीडर/सफल/फतेह (सल्फोसल्फ्युरान) 13.5 ग्राम सक्रिय तत्व  प्रति एकड़ या टॉपिक (क्लोडिनोफाप) 60  ग्राम सक्रिय तत्व प्रति एकड़। 

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

चौड़ी पत्ती वाले खरपतवार के लिए– 2, 4-डी  सोडियम साल्ट 400 ग्राम सक्रिय तत्व प्रति एकड़ या एल्ग्रिप (मेन्ट्सल्फ्युरान) 4 ग्राम सक्रिय तत्व प्रति हेक्टेयर या एफिनिटी (कार्फेन्ट्राजान) 8 ग्राम  सक्रिय तत्व प्रति एकड़।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

यदि खेत में मिश्रित खरपतवार के  साथ  मकोय भी हों तो बाडवे (सल्फोसल्फ्युरान+कार्फेन्ट्राजान) का प्रयोग करें।  जमाव के बाद खरपतवारनाशी का प्रयोग 2-3 पत्ती की अवस्था पर ही करें।

महत्वपूर्ण खबर: एमपी फार्मगेट एप से किसानों को उपज बेचना हुआ आसान