फसल की खेती (Crop Cultivation)

बदलती जलवायु परिस्थितियों के लिए श्रीराम फार्म सॉल्यूशन की गेहूँ की कौन सी किस्म अच्छी है?

नई जलवायु परिस्थितियों में भी बेहतर उपज देने वाली श्रीराम सुपर 5-SR-05 गेहूँ वैरायटी किसानों के लिए आशाजनक विकल्प

12 नवंबर 2025, नई दिल्ली: बदलती जलवायु परिस्थितियों के लिए श्रीराम फार्म सॉल्यूशन की गेहूँ की कौन सी किस्म अच्छी है? – भारत में रबी मौसम के आगमन के साथ ही गेहूँ की बुवाई की तैयारी तेज़ हो जाती है। लगभग 320 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में बोई जानेवाली यह फसल भारतीय किसानों की प्रमुख जीविका का आधार है। लेकिन पिछले कुछ वर्षों में बदलती जलवायु परिस्थितियाँ, असमय वर्षा, तापमान में उतार-चढ़ाव और देर से आने वाली सर्दियाँ किसानों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई हैं। ऐसे में किसान ऐसी गेहूँ की किस्म की तलाशमें रहते हैं जो मौसम के इन बदलावों को सहन कर सके और अधिक उपज दे सके।

Advertisement1
Advertisement

श्रीराम फार्म सॉल्यूशन की किस्मश्रीराम सुपर 5-SR-05

इन्हीं चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए श्रीराम फार्म सॉल्यूशन ने किसानों के लिए एक गेहूँ किस्म श्रीराम सुपर 5-SR-05 विकसित की है। यहकिस्म विशेष रूप से सभी प्रकार की जलवायु परिस्थितियों में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए तैयार की गई है। श्रीराम सुपर 5-SR-05 जल्दी औरदेर दोनों तरह की बुवाई के लिए उपयुक्त है। किसान इसे 15 अक्टूबर की शुरुआत में या नवंबर के अंत तक बो सकते हैं और उपज पर कोईअसर नहीं पड़ता। यह विशेषता इसे बदलते मौसम के लिए उपयुक्त बनाती है। यह गेहूँ किस्म अन्य किस्मों की तुलना में 12-15% अधिक उत्पादन देती है।

बेहतर मजबूती और दानों की गुणवत्ता

श्रीराम सुपर 5-SR-05 गेहूँ किस्म की एक बड़ी खासियत इसकी फसल की मजबूती है। इस वैरायटी में ठोस बालियाँ और मज़बूत कल्ले होते हैं, जिससे तेज़ हवा या बारिश की स्थिति में फसल गिरने की संभावना काफी कम हो जाती है। इसके अलावा इस किस्म के दाने बड़े, वज़नदार,कठोर और चमकदार होते हैं, जिससे न केवल उत्पादन बढ़ता है बल्कि बाज़ार में भी इसकी मांग अधिक रहती है।

रोगों के प्रति सहनशीलता

गेहूँ की फसल में अक्सर भूरा रतुआ और झुलसा जैसे रोग भारी नुकसान का कारण बनते हैं। श्रीराम सुपर 5-SR-05 इन प्रमुख रोगों के प्रतिसहनशील पाई गई है। इसका मतलब यह है कि किसानों को रोग नियंत्रण पर कम खर्च करना पड़ता है, फसल सुरक्षित रहती है और बेहतर उपज प्राप्त होती है ।

Advertisement8
Advertisement

हर क्षेत्र के लिए उपयुक्त किस्म

श्रीराम फार्म सॉल्यूशन की किस्म श्रीराम सुपर 5-SR-05 गेहूँ किस्म देश के विभिन्न क्षेत्रों की जलवायु परिस्थितियों के अनुरूप तैयार की गई है।किसान अपने इलाके के मौसम और बुवाई के समय के अनुसार इसे अपना सकते हैं। जल्दी या देर दोनों प्रकार की बुवाई में भी यह किस्म अन्य किस्मों की तुलना में अधिक उत्पादन देती है।

Advertisement8
Advertisement

असली श्रीराम सुपर गेहूँ बीज बैग को कैसे पहचानें

ध्यान से देखने पर बैग के ऊपरी भाग के दोनों सिरों में श्रीराम का बाली वाला निशान होता है जो पीछे से रोशनी डालने पर स्पष्ट दिखाई देता है। सिलाई के साथ लगी सुनहरी रंग की पट्टी पर श्रीराम बाली का निशान, वर्ष 2025 और गेहूँ के दानो का चिन्ह होता है। असली की पुष्टिकरने के लिए होलोग्राम के सबसे निचले भाग की पट्टी को खरोंचने पर मिले नंबर को 8340000181 पर SMS करें।

बीज दरउपज और अनुमानित लाभ

श्रीराम सुपर 5-SR-05 गेहूँ किस्म की समय से बुवाई के लिए बीज दर 40 किलोग्राम प्रति एकड़ है। यह किसी भी किस्म की तुलना में 12-15% अधिक उपज देती है। यदि प्रति क्विंटल मंडी भाव 2,585 रुपये मना जाए, तो एक एकड़ से लगभग 5,000 रुपये का अधिक मुनाफा हो सकता है। (यह मंडी भाव विपणन वर्ष 2026-27 के लिए घोषित एमएसपी के अनुसार है।)

Advertisements
Advertisement3
Advertisement

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements
Advertisement5
Advertisement