Ad DesktopAd TabletAd Mobile
फसल की खेती (Crop Cultivation)

देश में रबी बुवाई 268 लाख हेक्टेयर पार

मध्य प्रदेश में 55 फीसदी बोनी पूरी

  • (नई दिल्ली कार्यालय)

21 नवम्बर 2022, देश में रबी बुवाई 268 लाख हेक्टेयर पार  – देश में अब तक 268 लाख 82 हजार हेक्टेयर में बोनी कर ली गई है, जबकि गत वर्ष इस अवधि में 250 लाख 76 हजार हेक्टेयर में बोनी हुई थी। देश में गेहूं बुवाई ने रफ्तार पकड़ ली है अब तक 101 लाख 49 हजार हेक्टेयर में गेहूं बोया गया है जबकि गत वर्ष इस अवधि में 88 लाख 46 हजार हेक्टेयर में बोनी हुई थी। इस प्रकार गेहूं की बोनी लगभग 13.03 लाख हेक्टेयर अधिक क्षेत्र में हो गई है। चालू रबी में तिलहनों का रकबा तेजी से बढ़ा है। वहीं दलहनी फसलों की बुवाई भी गत वर्ष की तुलना में कम हुई है। रबी में 633.80 लाख हेक्टेयर फसलों का समान क्षेत्र है। वहीं म.प्र. में 77.60 लाख हेक्टेयर में बुवाई हुई है जो लक्ष्य के विरुद्ध 55 फीसदी है।

कृषि मंत्रालय द्वारा जारी बुवाई के फसलवार आंकड़ों के अनुसार 18 नवंबर तक 101.49 लाख हेक्टेयर में गेहूं की बुवाई हो गई है। जबकि सामान्य क्षेत्र 304.47 लाख हेक्टेयर है। गत वर्ष इस अवधि में गेहूं 88.46 लाख हेक्टेयर में बोया जा चुका था। इस वर्ष पंजाब में गेहूं का रकबा बढ़ा है।

तिलहनी फसलें 

देश में तिलहनी फसलों का रकबा तेजी से बढ़ रहा है। अब तक 66.81 लाख हेक्टेयर में तिलहनी फसलें बोयी जा चुकी है जो गत वर्ष की तुलना में लगभग 7.60 लाख हेक्टेयर से अधिक है क्योंकि गत वर्ष अब तक 59.22 लाख हेक्टेयर में तिलहनी फसलें बोयी गई थी।         (शेष पृष्ठ 3 पर)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

देश की प्रमुख तिलहनी फसल सरसों की बुवाई गत वर्ष की तुलना में लगभग 8.12 लाख हेक्टेयर अधिक है। अभी तक 63.25 लाख हे. में सरसों की बुवाई हो गई है। 

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें
मोटे अनाज 

देश में मोटे अनाजों की बुवाई जारी है। ज्वार, मक्का, बाजरा जैसे प्रमुख मोटे अनाजों की बुवाई 19.24 लाख हे. में हो चुकी है। इसका सामान्य क्षेत्रफल 54.68 लाख हे. है।

दलहनी फसलें 

देश में दलहनी फसलों की बुवाई अब तक 73.25 लाख हेक्टेयर में हुई है। जबकि सामान्य क्षेत्र 150.20 लाख हेक्टेयर है। इसमे चने की बुवाई गत वर्ष के समान हुई है। गत वर्ष 52.83 लाख हे. में बोनी हो गई थी। जबकि इस वर्ष अब तक 52.57 लाख हेक्टेयर में बोनी हो गई है। चने का सामान्य क्षेत्र 98.86 लाख हे. है। राजस्थान में दलहनी फसलों का रकबा अब तक 1.75 लाख हेक्टेयर बढ़ा है वहीं म.प्र. में 4.60 लाख हेक्टेयर की कमी आई है।

म.प्र. में 77 लाख हेक्टेयर में हुई बोनी

कृषि विभाग के मुताबिक प्रदेश में रबी फसलों का सामान्य क्षेत्र 124 लाख 77 हजार हेक्टेयर है। इस वर्ष 139.06 लाख हेक्टेयर में रबी फसलें ली जाएंगी। कृषि विभाग के अनुसार अब तक 77.60 लाख हेक्टेयर में बोनी कर ली गई है। इसमें राज्य की प्रमुख रबी फसल गेहूं की बोनी 42.20 लाख हेक्टेयर में हुई है। जबकि गत वर्ष अब तक 38.50 लाख हे. में गेहूं बोया गया था। दूसरी प्रमुख फसल चने की बोनी अब तक 14.71 लाख हेक्टेयर में हो गई है जो गत वर्ष समान अवधि में 18.22 लाख हे. में हुई थी। अन्य फसलों में अब तक मटर 1.76 लाख हे. में, मसूर 4.98 लाख हे. में बोई गई है।

राज्य की प्रमुख तिलहनी फसल सरसों की बोनी 12.53 लाख हे. में हुई है जबकि इस वर्ष 13.07 लाख हे. लक्ष्य रखा गया है। वहीं गत वर्ष अब तक सरसों 9.44 लाख हेक्टेयर में बोई गई थी। अलसी की बोनी 89 हजार हेक्टेयर में हुई है। इस वर्ष गन्ना 1.40 लाख हेक्टेयर में लिया जायेगा, अब तक इसकी बुवाई 26 हजार हेक्टेयर में हुई है जबकि गत वर्ष इस अवधि में 19 हजार हेक्टेयर में गन्ना बोया गया था। प्रदेश में अब तक कुल अनाज फसलें 42.47 लाख हे. में, दलहनी फसलें 21.45 लाख हे. में एवं तिलहनी फसलें 13.42 लाख हे. में बोई गई हैं।

म.प्र. में रबी फसलों की बुवाई

18 नवम्बर 2022 तक (लाख हे. में)

फसललक्ष्यबुवाई
गेहूं89.0342.2
जौ0.520.26
चना 24.4714.71
मटर2.81.76
मसूर6.494.98
सरसों13.0712.53
अलसी 1.270.89
गन्ना1.40.26
स्रोत : कृषि विभाग, म.प्र.

 

महत्वपूर्ण खबर: जीएम सरसों पर रस्साकशी