Ad DesktopAd TabletAd Mobile
फसल की खेती (Crop Cultivation)

केन्द्रीय कृषि सचिव श्री आहूजा द्वारा म.प्र. में प्रिसीजन खेती का अवलोकन

5 सितम्बर 2022, भोपाल । केन्द्रीय कृषि सचिव श्री आहूजा द्वारा म.प्र. में प्रिसीजन खेती का अवलोकन  – भारत सरकार के कृषि सचिव श्री मनोज आहूजा अपनी 2 दिवसीय यात्रा पर गत 2 सितम्बर को भोपाल पधारे। आपने मध्यप्रदेश में कृषि क्षेत्र में चल रहे नवोन्मेषी कार्यों का अवलोकन किया। श्री आहूजा ने सटीक खेती (प्रिसीजन फार्मिंग) कृषि में सूचना प्रौद्योगिकी का उपयोग, एफपीओ के गठन, कस्टम हायरिंग सेंटर, धान मिल, केन्द्रीय कृषि मशीनरी प्रशिक्षण और परीक्षण संस्थान बुधनी का अवलोकन किया। साथ ही श्री आहूजा ने मंत्रालय एवं मंडी बोर्ड में शीर्ष अधिकारियों की बैठक लेकर प्रगति की समीक्षा की।

भ्रमण के दौरान म.प्र. के अपर मुख्य सचिव श्री अजीत केसरी, कृषि संचालक सुश्री प्रीति मैथिल, प्रबंध संचालक मंडी बोर्ड श्रीमती जी.व्ही. रश्मि,  संचालक कृषि अभियांत्रिकी श्री राजीव चौधरी, अपर संचालक कृषि श्री बी.एम. सहारे ने राज्य के कृषि परिदृश्य को रेखांकित करते हुए व्यापक संभावनाओं पर चर्चा की। भ्रमण की इस कड़ी में केन्द्रीय कृषि सचिव श्री आहूजा ने भोपाल के पास अमलहा में स्थापित इकार्डा संस्थान (इंटरनेशनल सेंटर फॉर एग्रीकल्चरल रिसर्च इन ड्राय एरियाज) में प्रिसीजन फार्मिंग पर म.प्र. कृषि विभाग द्वारा चल रहे पायलट प्रोजेक्ट का अवलोकन किया। इकार्डा के निदेशक डॉ. शिवकुमार अग्रवाल ने प्रोजेक्ट की जानकारी दी। इस अवसर पर संयुक्त संचालक कृषि श्री बी.एल. बिलैया, श्री जी.एस. चौहान, श्री मनोज जैन भी उपस्थित थे।

महत्वपूर्ण खबर: जबलपुर संभाग में कई जगह वर्षा, 8 जिलों में भारी वर्षा की संभावना

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile