Ad DesktopAd TabletAd Mobile
फसल की खेती (Crop Cultivation)

नुजीवीडू सीड्स द्वारा मिर्च की दो नई किस्में प्रस्तुत

5 जून 2021, इंदौर ।  नुजीवीडू सीड्स द्वारा मिर्च की दो नई किस्में प्रस्तुत – देश की जानी मानी बीज कंपनी नुजीवीडू सीड्स लि. ने मिर्च की दो नई किस्मों का विमोचन किया। कंपनी के एमडी एवं चेयरमैन श्री एम. प्रभाकर राव ने डिजिटल विमोचन के शुभ अवसर पर किसानों को उद्बोधन देते हुए कहा कि नुजीवीडू सीड्स का हमेशा यही प्रयास रहता है कि किसानों को अच्छी से अच्छी किस्में दी जाए ताकि उनकी मेहनत का सही परिणाम मिल सके।

एनसीएच 1233 सिरी की विशेषताएं
  • लंबाई 8 सेंटीमीटर व डायमीटर 1 सेंटीमीटर
  • हरी व लाल दोनों मिर्च के लिए उपयोग
  • एलसीडी के लिए अत्यंत सहनशील
  • उच्च उपज क्षमता

इसी क्रम में इन दो नई किस्मों का विमोचन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मिर्ची की किस्में एमसीएच 1233 सिरी व एमसीएच 873 त्रिशा किसानों के लिए बहुत ही ज्यादा लाभ देने वाली किस्में है जो कि खासतौर से वायरस के प्रति अत्यधिक सहनशील है। कंपनी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट श्री एस के त्रिपाठी ने कहा कि हमने पूरे भारत में इनकी किस्मों का सफलतापूर्वक ट्रायल करने के बाद ही इन किस्मों को लॉन्च किया है और मिर्च के किसानों के लिए यह किस्में वरदान साबित होंगी।

नेशनल सेल्स मैनेजर डॉ. पी. के. सिंह ने बताया कि पूरे भारत में 200 से ज्यादा डीलर्स डिस्टीब्यूटरस ने अपने संस्थानों में केक काटकर इन किस्मों का विमोचन किया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

मध्य प्रदेश के रीजनल मैनेजर श्री दिलीप कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि हमने पूरे एमपी में धामनोद, बड़वाह, नीमच, भोपाल, सतना, छिंदवाड़ा, सागर, कटनी लोकेशंस पर केक काटकर इन किस्मों का विमोचन किया है । एन सी एच 1233 सिरी व एन सी एच 873 त्रिशा किस्मों का ट्रायल 2 वर्ष से निमाड़ एरिया व ऑल एमपी में चल रहा था। बहुत अच्छे परिणाम आने पर ही कंपनी ने इन किस्मों को किसानों के लिए लोकार्पण किया है । उन्होंने उम्मीद जताई कि सिरी और त्रिशा से खासतौर से निमाड़ के किसान अत्यधिक लाभान्वित होंगे।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें