Ad DesktopAd TabletAd Mobile
फसल की खेती (Crop Cultivation)

अरबी फसल में झुलसा रोग प्रबंधन के उपाय

16 सितम्बर 2024, भोपाल: अरबी फसल में झुलसा रोग प्रबंधन के उपाय – वैज्ञानिकों द्वारा अरबी फसल का अवलोकन किया गया। जिसमें अरबी की पत्तियों पर झुलसा (फाइटोप्थोरा ब्लाइट) रोग के लक्षण देखे गए। फसल में झुलसा रोग के कारण अरबी की पत्तियों पर काले धब्बे पड़ जाते हैं और पत्तियाँ गलकर नीचे गिर जाती हैं, जिससे फसल की बढ़वार और उत्पादन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। लगातार बरसात होने के कारण वातावरण में आर्द्रता और तापक्रम बढ़ जाता है, जिससे इस बीमारी का प्रकोप बढ़ जाता है और उत्पादन भी प्रभावित होता है। इस रोग के प्रबंधन हेतु फसल में उचित जल निकास की व्यवस्था करें और रोग के लक्षण देखने पर मैंकोजेब दवा 2.5 ग्रा./ली. पानी की दर से घोल बनाकर छिड़काव करें और उसके 20 से 25 दिन बाद मेटालैक्सिल 8 प्रतिशत + मैंकोजेब 64 प्रतिशत डब्ल्यू.पी. दवा 2 ग्रा./ली. पानी की दर से घोल बनाकर छिड़काव करें। दवा का छिड़काव करने के 3-4 घंटों तक बरसात नहीं होनी चाहिए, जिससे दवा का अच्छा असर हो सके। फसल में ज्यादा घास-फूस रहने से कीड़े-बीमारियाँ फैलने की संभावना बढ़ जाती है इसलिए फसल की निंदाई कर फसल को साफ-सुथरी रखें।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.global-agriculture.com