Ad DesktopAd TabletAd Mobile
फसल की खेती (Crop Cultivation)

मध्य प्रदेश में खरीफ बोनी 135 लाख हेक्टेयर से अधिक

28 लाख हेक्टेयर में हुई धान की बोनी

  • (विशेष प्रतिनिधि)

16 अगस्त 2022, भोपाल । मध्य प्रदेश में खरीफ बोनी 135 लाख हेक्टेयर से अधिक – मध्य प्रदेश में अब तक खरीफ बुवाई 135 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में कर ली गई है जो लक्ष्य के विरुद्ध लगभग 92 फीसदी है। गत वर्ष इस अवधि में फसल की बुवाई 134.05 लाख हेक्टेयर में हो गई थी। अब तक प्रमुख तिलहनी फसल सोयाबीन की बोनी 50 लाख हेक्टेयर में हुई जो लक्ष्य के विरुद्ध 92 फीसदी है। वहीं धान की बुवाई 28.27 लाख हेक्टेयर में हो गई है। मक्का, उड़द, मूंग की बुवाई लक्ष्य को पार कर गई है।

कृषि विभाग के मुताबिक राज्य में खरीफ फसलों का सामान्य क्षेत्र 138.52 लाख हेक्टेयर है। इस वर्ष 147.72 लाख हेक्टेयर में खरीफ फसलें लेने का लक्ष्य रखा गया है। इसके विरुद्ध 12 अगस्त तक 135.48 लाख हेक्टेयर में बोनी कर ली गई है।

प्रदेश की प्रमुख खरीफ फसल सोयाबीन की बोनी अब तक 50 लाख हेक्टेयर में हो गई है जबकि 54.42 लाख हेक्टेयर लक्ष्य रखा गया है। गत वर्ष इस अवधि में सोयाबीन 53.87 लाख हेक्टेयर में बोई गई थी। दूसरी प्रमुख फसल धान की बोनी अब तक 28.27 लाख हेक्टेयर में हुई है जबकि लक्ष्य 34.71 लाख हेक्टेयर रखा गया है गत वर्ष इस अवधि में धान 29.94 लाख हेक्टेयर में बोयी गई थी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

इसी प्रकार अन्य प्रमुख फसलों में अब तक मक्का की बुवाई 15.90 लाख हेक्टेयर, तुअर 4.06 लाख हेक्टेयर, उड़द 16.33 लाख हेक्टेयर, मूंगफली 4.41 लाख हेक्टेयर एवं कपास 5.99 लाख हे. में बोई गई है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें
प्रदेश में बुवाई स्थिति

12 अगस्त 2022 तक (लाख हे. में)

फसललक्ष्यबुवाई
धान34.7128.27
ज्वार1.691.26
मक्का15.0315.9
बाजरा 3.22.52
अरहर4.434.06
उड़द15.9716.33
मूंग1.651.84
सोयाबीन54.4250
मूंगफली4.634.41
तिल 3.983.57
कपास6.035.99

महत्वपूर्ण खबर:मध्यप्रदेश में जमकर बरसे बदरा, उज्जैन संभाग में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी