फसल की खेती (Crop Cultivation)

लहसुन की किस्म यमुना सफेद-7

08 दिसम्बर 2023, नई दिल्ली: लहसुन की किस्म यमुना सफेद-7 – यमुना सफेद-7 (जी-378) लहसुन की एक किस्म हैं। इसके कन्द ठोस, मध्यम आकार के तथा पौधे सीधे, गहरे सफेद रंग तथा पत्तियां गहरे हरे रंग की होती हैं। वही कंद में कलियों की संख्या 20-25 होती हैं। कंद का व्यास 4.50 से 4.80 सेमी होता है। इनमें 38-39 0B कुल घुलनशील ठोस पदार्थ, 41% शुष्क पदार्थ और 25.0 माइक्रो मोल/ग्राम पाइरुविक एसिड होता है।

इस किस्म की फ़सल 145-150 दिन बाद पक कर तैयार हो जाती है। इस किस्म की औसत उपज में 155 से 165 क्विंटल/हेक्टेयर के बीच होती है। पहाड़ी क्षेत्रों में उगाने के लिए इस किस्म की सिफारिश की गई है।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)

Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement
Advertisement