Ad DesktopAd TabletAd Mobile
फसल की खेती (Crop Cultivation)

लहसुन की किस्म यमुना सफेद-5

08 दिसम्बर 2023, नई दिल्ली: लहसुन की किस्म यमुना सफेद-5 – यमुना सफेद-5 (जी-189) लहसुन की एक उन्नत किस्म हैं। इसके शल्क कन्द सफेद बड़े आकार के होते हैं और क्लोब का रंग सफेद तथा कली क्रीम रंग की होता है। वही कंद में कलियों की संख्या 22-30 होती हैं। कंद का व्यास 4.5-5 सेमी होता है। इनमें 42 0B कुल घुलनशील ठोस पदार्थ, 44% शुष्क पदार्थ और 26 माइक्रो मोल/ग्राम पाइरुविक एसिड होता है और यह प्रसंस्करण के लिए उपयुक्त है।

इस किस्म की फ़सल 140-160 दिनों में पक कर तैयार हो जाती है। इसकी औसत उपज 150-180 क्विंटल/हेक्टेयर होती है। इसे भारत सरकार द्वारा जोन III (दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार और पंजाब), जोन IV (राजस्थान और गुजरात), और जोन VI (महाराष्ट्र, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश) में उगाने के लिए अधिसूचित किया गया है।

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें