Ad DesktopAd TabletAd Mobile
फसल की खेती (Crop Cultivation)

तरबूज-खरबूज फसल पर फल मक्खी कीट का हमला, इन उपायों से बच सकता है भारी नुकसान  

16 अप्रैल 2026, नई दिल्ली: तरबूज-खरबूज फसल पर फल मक्खी कीट का हमला, इन उपायों से बच सकता है भारी नुकसान – किसानों के लिए तरबूज और खरबूज की खेती फायदे का सौदा मानी जाती है। यह जल्दी पकने वाली और अधिक मुनाफा देने वाली फसल है। कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार यदि किसान शुरुआती एक महीने फसल की सही देखभाल कर लें तो मुनाफा कमाने की संभावना काफी बढ़ जाती है।

हालांकि इस फसल में कीट और रोगों का प्रकोप भी अधिक देखने को मिलता है। तरबूज और खरबूजे में फलमक्खी कीट एक प्रमुख और हानिकारक कीट है। यह कीट फल के अंदर घुसकर गूदे को खा जाता है, जिससे फल सड़ने लगते हैं और पूरी पैदावार पर बुरा असर पड़ता है। समय पर नियंत्रण न किया जाए तो किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हो सकता है।  

समाधान-फलमक्खी नियंत्रण के उपाय:

1. ग्रसित फलों को एकत्रित करके नष्ट करते रहे।
2. फसल में गुड़ाई करते रहे ताकि भूमिगत शाखाएं बाहर आकर नष्ट हो जायें।
3. फलों को उलटा-पुलटा करते रहें।
4. नर कीट को आकर्षित करने के लिये संतरे का तेल पानी में मिलाकर चौड़े मुंह वाले बर्तन में खेत में जगह-जगह रखें।
5. वयस्क कीट को प्रलोभन से मारा जा सकता है। इसके लिये 1 किलो गुड़ को 20 लीटर पानी में घोल बनाकर इसमें 50 मि.ली. सिरका तथा 50 मि.ली. मेलाथियान भी डालें और खेत में जगह-जगह बर्तन में रखें।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें