Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)फसल की खेती (Crop Cultivation)

फसल का रक्षक: तीन मिश्रण वाला पीसीटी- 410  

14 जून 2025, इंदौर: फसल का रक्षक: तीन मिश्रण वाला पीसीटी- 410 – फसल को रोगों और कीटों से सुरक्षित रखने के लिए बीजोपचार किया जाता है। इसमें देश की प्रतिष्ठित कंपनी जीएसपी क्रॉप साइंस प्रा लि. का तीन मिश्रण वाला उत्पाद पीसीटी -410  कारगर साबित होता है। यह ऐसा उत्पाद है ,जो फसल को रोग और कीट से मुक्त रखने में अकेला ही मदद करता है। फसल स्वस्थ रहने से किसानों को अधिक उपज प्राप्त होती है।

बीजोपचार के लिए  पीसीटी -410  जीएसपी क्रॉप साइंस का पेटेंड उत्पाद है , जिसमें पायराक्लोस्ट्रोबिन (3 .5 % ), क्लोथियानिडिन (22 .5 % ) तथा थाइरम ( 15 % ) इन तीन मिश्रण को मिलाकर इसे तैयार किया गया है , जिसे संक्षेप में पीसीटी कहा जाता है। बीजोपचार के लिए यह एक बेहतर उत्पाद है ,  जिसका सोयाबीन में  प्रयोग करने पर फसल में लगने वाले रोगों जैसे जड़ सड़न,तना सड़न तथा कीटों जैसे तना मक्खी, दीमक और गोबर के  कीटों  पर पूर्ण नियंत्रण हो जाता है। इससे न केवल फसल स्वस्थ रहती है , बल्कि अच्छा उत्पादन भी मिलता है।

पीसीटी -410  के लाभ – पीसीटी -410  से बीजोपचार करने से अंकुरण अच्छा और एक समान होता है। फसल तनाव रहित  रहती है , जिससे जड़ों के विस्तार के साथ ही फलियां भी अधिक लगती  हैं । यह वायरस के फैलाव को भी रोकता है।  यह पौधों को  रोग और कीट मुक्त रखने के लिए सुरक्षा प्रदान करता है। इससे किसानों को अधिक उपज प्राप्त होती है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

मात्रा एवं प्रयोग  – बीजोपचार करने से पहले आवश्यक सभी सावधानियां  रखें।  पीसीटी -410  की 200 मिलीलीटर मात्रा लेकर इसमें 100  मिलीलीटर पानी मिलाएं।  अब 300 मिलीलीटर  के इस तैयार घोल  से 40 -50 किलो बीज / एकड़ की दर से हाथ से या मशीन  से बीजोपचार करें। बीजोपचार के पश्चात बीजों को एक घंटा छाँव  में अवश्य सुखाएं।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com