Ad DesktopAd TabletAd Mobile
फसल की खेती (Crop Cultivation)राज्य कृषि समाचार (State News)

छत्तीसगढ़ में अब तक 69 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी

धान के एवज में 14,369 करोड़ का हुआ भुगतान, 17 लाख से अधिक किसानों ने बेचा धान

24 दिसम्बर 2022, रायपुर । छत्तीसगढ़ में अब तक 69 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी – छत्तीसगढ़ में धान खरीदी महाभियान के तहत समर्थन मूल्य पर किसानों से अब तक 69.12 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। धान खरीदी के एवज में राज्य के 17 लाख 3 हजार 828 किसानों को लगभग 14,369 करोड़ रूपए का भुगतान बैंक लिंकिंग व्यवस्था के तहत किया गया है।  पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए निरंतर धान का उठाव जारी है। अब तक 52.33 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान के उठाव के लिए डीओ जारी किया गया है, जिसके एवज में मिलर्स द्वारा 41 लाख 50 हजार मीट्रिक टन धान का उठाव किया जा चुका है।

खाद्य विभाग के सचिव श्री टोपेश्वर वर्मा ने बताया कि इस साल राज्य में 25.92 लाख किसानों का पंजीयन हुआ है, जिसमें लगभग 2.26 लाख नये किसान शामिल हैं। राज्य में धान खरीदी के लिए 2600 उपार्जन केन्द्र बनाए गए हैं। सामान्य धान 2040 रूपए प्रति क्विंटल तथा ग्रेड-ए धान 2060 रूपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जा रहा है। राज्य में धान खरीदी की व्यवस्था पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। सीमावर्ती राज्यों से धान के अवैध परिवहन को रोकने के लिए चेक पोस्ट पर माल वाहकों की चेकिंग की जा रही है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

अधिकारियों ने बताया कि आज 23 दिसम्बर को 39 हजार 371 किसानों से 1.81 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी की गई है, इसके अलावा ऑनलाइन प्राप्त टोकन के जरिए किसानों से लगभग 64 हजार टन से अधिक धान की भी खरीदी हुई हैं। आगामी दिवस की धान खरीदी के लिए 52,648 टोकन तथा ”टोकन तुंहर हाथ एप” के जरिये 12,649 टोकन ऑनलाइन जारी किए गए हैं।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

महत्वपूर्ण खबर: स्वाईल हेल्थ कार्ड के आधार पर ही फर्टिलाइजर डालें