फसल की खेती (Crop Cultivation)

कृषि उपज बाजार समिति ने जारी की रिपोर्ट, गेंहू की औसत कीमतों में 7 फीसदी वृध्दि

21 दिसम्बर 2023, नई दिल्ली: कृषि उपज बाजार समिति ने जारी की रिपोर्ट, गेंहू की औसत कीमतों में 7 फीसदी वृध्दि – गेंहू की कीमतों में हुई वृध्दि, पिछले महीने की तुलना में थोक औसत मूल्य में 7% की वृध्दि, वही पिछले साल दिसबंर 2022 की तुलना में थोक औसत मूल्य में 11% की वृध्दि देखी गई।

कृषि उपज बाजार समिति (एपीएमसी) हर महीने सभी फसलों के थोक मूल्य विश्लेषण के आंकड़े जारी करती हैं। हर माह की तरह एपीएमसी ने दिसंबर 2023 के भी आंकड़ो को रिपोर्ट किया हैं। इन आंकड़ों के अनुसार मंडियों में गेंहू की कीमतों वृध्दि देखने को मिली हैं। दिसबंर 2023 में गेंहू की औसत कीमत 2902.21 रूपये प्रति क्विंटल हैं।

Advertisement
Advertisement

अगर इस महीने के गेंहू मंडी रेट के विश्लेषण को देखा जायें तो दिसंबर 2023 में सबसे अधिक गेंहू की कीमत ओडिशा और महाराष्ट्र की मंडी में कृषकों को प्राप्त हुई हैं। ओडिशा मंडी में गेंहू का औसत रेट 3,000 रूपये प्रति क्विंटल रहा। वही महाराष्ट्र की मंडी में गेंहू का औसत रेट 3,102 रूपये प्रति क्विंटल देखा गया।

मंडी रेट विश्लेषण

इस महीने के मंडी रेटों को देखा जाये तो गेंहू की कीमतों में पिछले महीने की तुलना में वृध्दि देखने को मिली हैं। अगर दोनो महीने के गेंहू की औसत कीमतों की तुलना की जाये तो पिछले महीने यानि नबंवर 2023 में और इस महीने यानि दिसंबर 2023 में 7 प्रतिशत की औसत वृध्दि दर्ज की गई हैं।

Advertisement8
Advertisement

इस महीने, पिछले महीने की तुलना में गेंहू के मंडी रेटो में सबसे अधिक वृध्दि ओडिशा में 7.14 प्रतिशत हुई हैं। ओडिशा में पिछले महीने (नवंबर 2023) गेंहू की औसत कीमत 2800 रूपये प्रति क्विंटल थी, जोकि इस महीने (दिसंबर 2023) बढ़कर 3,000 रूपये प्रति क्विंटल हो गई हैं। वही इस महीने, पिछले महीने की तुलना में सबसे कम वृध्दि बिहार में 1.06 प्रतिशत हुई हैं। बिहार में पिछले महीने (नवंबर 2023) गेंहू की कीमत 2536 रूपये प्रति क्विंटल थी जोकि इस महीने (दिसंबर 2023) बढ़कर 2,563 रूपये प्रति क्विंटल हो गई हैं।

Advertisement8
Advertisement
दिसंबर 2022 में क्या था गेंहू का मूल्य ?

दिसबंर 2023 के मंडी रेटों को देखा जाये तो गेंहू की कीमत में पिछले साल दिसंबर 2022 की तुलना में काफी वृध्दि देखने को मिली हैं। अगर दोनो वर्षों के गेंहू की कीमतों की तुलना की जाये तो दिसबंर 2022 और दिसबंर 2023 में 11 प्रतिशत की औसत वृध्दि दर्ज की गई हैं। वही दिसंबर 2022 की तुलना में दिसंबर 2023 में बिहार, मध्यप्रदेश , महाराष्ट्र, दिल्ली एनसीआर, उत्तरप्रदेश और पश्चिम बंगाल में गेंहू की औसत कीमतों में गिरावट देखी गई हैं। बिहार में गेंहू की औसत रेट में 3.25 प्रतिशत, मध्यप्रदेश में 0.66 प्रतिशत, महाराष्ट्र में 6.73 प्रतिशत, दिल्ली एनसीआर में 3.39, उत्तरप्रदेश में 2.24 प्रतिशत और पश्चिमी बंगाल में 10.65 प्रतिशत की गिरावट हुई हैं।

गेंहू फसल का दिसंबर 2023 के लिए थोक मूल्य विश्लेषण
राज्यकीमतें दिसंबर 2023कीमतें नवम्बर, 2023कीमतें दिसंबर, 2022परिवर्तन (पिछले महीने से अधिक)परिवर्तन (पिछले वर्ष की तुलना में)
बिहार2563253626491.06-3.25
छत्तीसगढ़2516241421424.2317.46
गुजरात274327592724-0.580.7
हरियाणा 2130 ____
कर्नाटक385739053523-1.239.48
केरल5100 2130__139.44
मध्य प्रदेश255425722571-0.7-0.66
महाराष्ट्र310236533326-15.08-6.73
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली270827372803-1.06-3.39
ओडिशा3000280026197.1414.55
पंजाब2579  ____
राजस्थान255225582514-0.231.51
तेलंगाना 23852319____
उत्तर प्रदेश2493246225501.26-2.24
उत्तराखंड236324892100-5.0612.52
पश्चिम बंगाल250126682799-6.26-10.65
औसत2902.212719.142626.36  

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)

Advertisements
Advertisement5
Advertisement