Ad DesktopAd TabletAd Mobile
फसल की खेती (Crop Cultivation)

गेहूं कृषकों को सलाह: दाने की चमक कम हो सकती है, जानिए बचाव के उपाय

07 मार्च 2023, नई दिल्ली: गेहूं कृषकों को सलाह: दाने की चमक कम हो सकती है, जानिए बचाव के उपाय – भारतीय कृषि अनुसन्धान संस्थान (भाकृअप) के क्षेत्रीय केंद्र इंदौर द्वारा कृषकों को मार्च 2023 के लिए कुछ अंतिम सलाह दी गई है।

देर से बुवाई वाली किस्मों में अवस्था अनुसार अंतिम सिंचाई करें। यदि फसल में सुनहरापन आ रहा हो तो सिंचाई बंद कर दें, इससे दाने की चमक कम हो सकती है या दाने पोटिया या धब्बे वाले हो सकते हैं। उच्च गुणवत्ता हेतु बीज की फसल में रोगिंग करें। फसल गहाई, भण्डारण तथा विपणन हेतु आवश्यक अग्रिम व्यवस्था करें। फसल के आस-पास आग न जलाएं तथा बीड़ी -सिगरेट न जलाएं। 

अपने खेतों पर लगे ट्रांसफार्मर के आसपास 10 बाय 10 फीट तक सफाई व्यवस्था कर दें, ताकि किसी भी भी प्रकार से बिजली का फाल्ट होने पर आपकी पकी हुई फसल को नुकसान नहीं हो। फसल पकते ही कटाई यथा शीघ्र करें, ताकि  दाने न बिखरें तथा संभावित आंधी तूफान या ओला वृष्टि से होने वाले नुकसान से बचा जा सके। बीज की फसल की कटाई, गहाई तथा भण्डारण  
सावधानीपूर्वक करें, जिससे इसे  शुद्ध रखा जा सके।  

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

किसान भाई, अपने खेतों में फसलों के अवशेष जैसे गेहूं के डंठल आदि न जलाएं। इससे भूमि में विद्यमान जीवाणु , केंचुएऔर पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं। मिल मालिकों, बड़े व्यापारियों तथा प्रसंकरण इकाइयों के साथ अनुबंध खेती करने पर किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले गेहूं का उचित मूल्य प्राप्त हो सकता है। 

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें
वैज्ञानिक मंडल  : 

डॉ के सी शर्मा, सस्य विज्ञान, 9200239785, डॉ ए के सिंह, कृषि प्रसार, 8319369491, डॉ डीके वर्मा, पादप प्रजनन, 9419033482, डॉ जे बी सिंह, पादप प्रजनन, 9752159512, डॉ प्रकाश टी एल, पादप रोग विज्ञान, 8817605807, डॉ राहुल गजघाटे, पादप प्रजनन, 8317036658, डॉ उपेंद्र सिंह, सस्य विज्ञान, 7987353704 ।

महत्वपूर्ण खबर: मौजूदा गेहूं खरीद सीजन में किसानो को क्या रेट मिलने की उम्मीद करनी चाहिए ?

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )