फसल की खेती (Crop Cultivation)

प्रदेश में 95 फीसदी खरीफ बोनी पूरी

सोयाबीन के रकबे में 4 लाख हेक्टेयर की कमी

  • (विशेष प्रतिनिधि)

24 अगस्त 2022, भोपाल  प्रदेश में 95 फीसदी खरीफ बोनी पूरी – मध्य प्रदेश में अब तक खरीफ बुवाई 141 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में कर ली गई है जो लक्ष्य के विरुद्ध लगभग 95 फीसदी है। गत वर्ष इस अवधि में फसल की बुवाई 141.66 लाख हेक्टेयर में हो गई थी। राज्य मेंप्रमुख तिलहनी फसल सोयाबीन की बोनी 50 लाख हेक्टेयर में हुई है जो लक्ष्य के विरुद्ध लगभग 4 लाख हेक्टेयर कम है। वहीं धान की बुवाई 31.70 लाख हेक्टेयर में हो गई है। मक्का, उड़द, मूंग की बुवाई लक्ष्य को पार कर गई है।

कृषि विभाग के मुताबिक राज्य में खरीफ फसलों का सामान्य क्षेत्र 138.52 लाख हेक्टेयर है। इस वर्ष 147.72 लाख हेक्टेयर में खरीफ फसलें लेने का लक्ष्य रखा गया है। इसके विरुद्ध 18 अगस्त तक 141.54 लाख हे. में बोनी कर ली गई है।

प्रदेश की प्रमुख खरीफ फसल सोयाबीन की बोनी अब तक 50 लाख हेक्टेयर में हो गई है जबकि 54.42 लाख हेक्टेयर लक्ष्य रखा गया है। गत वर्ष इस अवधि में सोयाबीन 55.13 लाख हेक्टेयर में बोई गई थी। इस प्रकार लक्ष्य की तुलना में इस वर्ष लगभग 4 लाख हेक्टेयर कम क्षेत्र में बोनी हुई है। दूसरी प्रमुख फसल धान की बोनी अब तक 31.70 लाख हेक्टेयर में हुई है जबकि लक्ष्य 34.71 लाख हेक्टेयर रखा गया है गत वर्ष इस अवधि में धान 32.16 लाख हेक्टेयर में बोयी गई थी।

इसी प्रकार अन्य प्रमुख फसलों में अब तक मक्का की बुवाई 15.99 लाख हेक्टेयर, तुअर 4.34 लाख हेक्टेयर, उड़द 16.83 लाख हेक्टेयर, मूंगफली 4.50 लाख हेक्टेयर एवं कपास 5.99 लाख हे. में बोई गई है।

प्रदेश में बुवाई स्थिति

18 अगस्त 2022 तक (लाख हे. में)

फसललक्ष्यबुवाई
धान34.7131.7
ज्वार1.691.39
मक्का15.0315.99
बाजरा 3.22.89
अरहर4.434.34
उड़द15.9716.83
मूंग1.651.94
सोयाबीन54.4250.05
मूंगफली4.634.5
तिल 3.983.89
कपास6.035.99

महत्वपूर्ण खबर: उज्जैन एवं रीवा संभागों में कई जगह बारिश, सिंगरौली में 120.4 मिमी वर्षा