Ad DesktopAd TabletAd Mobile
पुरस्कार एवं सम्मान (Awards And Recognition)राज्य कृषि समाचार (State News)

दुर्गा बाई को आदिवासी उत्कृष्ट कृषक महिला सम्मान

13 अक्टूबर 2022, धार ।  दुर्गा बाई को आदिवासी उत्कृष्ट कृषक महिला सम्मान  – कृषि विज्ञान केन्द्र, धार के तकनीकी मार्गदर्शन में जवाहर लाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर के 59वें स्थापना दिवस के अवसर पर केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर, श्री कमल पटेल, कृषि मंत्री कृषि विभाग, म.प्र. एवं डॉ. प्रदीप कुमार बिसेन कुलपति, जवाहर लाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर के द्वारा धार जिले की आदिवासी कृषक श्रीमती दुर्गा बाई ग्राम शिकारपुरा, विकासखंड नालछा, तह. पीथमपुर, जिला-धार को  ‘आदिवासी उत्कृष्ट कृषक महिला सम्मान-2022’   से सम्मनित किया गया। कृषि विज्ञान केन्द्र, धार में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में श्री गौरव सारस्वत, श्री भूपेन्द्र कुमार कुर्मी, श्री जितेन्द्र नायक की उपस्थित रहे।

महत्वपूर्ण खबर: मध्य प्रदेश में दुधारू गायों की पुरस्कार योजना शुरू