Ad DesktopAd TabletAd Mobile
पशुपालन (Animal Husbandry)राज्य कृषि समाचार (State News)

नीमच जिले में पशुपालकों की संगोष्ठी सम्पन्न

19 नवंबर 2025, नीमच: नीमच जिले में पशुपालकों की संगोष्ठी सम्पन्न – दूध उत्पादन से पशुपालकों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से नीमच जिले में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशन व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अमन वैष्णव के मार्गदर्शन में पशुओं की नस्ल सुधार, पशु स्वास्थ्य तथा पशु पोषण पर विशेष प्रयास किये जा रहे है, इसी कड़ी में वृन्दावन ग्राम कंजार्डा में शुक्रवार को पशुपालकों की संगोष्टी आयोजित की गई।

इस अवसर पर जिले के उपसंचालक पशुपालन डॉ.राजेश पाटीदार ने कहा, कि हमें पशु पालन को लाभ का व्यवसाय बनाने के लिए परम्परागत पशुपालन से व्यावसायिक पशु पालन की ओर बढ़ना होगा। इस हेतु नस्ल सुधार, अच्छी नस्लों का चयन, उन्नत वीर्य से कृत्रिम गर्भाधान, बछिया पैदा करने वाले वीर्य से कृत्रिम गर्भाधान करवाए और समय -समय पर टीकाकरण  करवाएं ।अतिरिक्त उपसंचालक डॉ.ए.आर.धाकड़ ने पीपीटी के माध्यम से पशुओं की  नस्लें  उनके पोषण पशु शाला व दूध के लाभप्रद विपणन पर विस्तार से जानकारी दी। डॉ.यतिन मेहता ने पशु पालकों से जैविक खेती को अपनाने और पशु पालन को बढ़ावा देने की  समझाइश  दी।

इस अवसर पर सरपंच श्री भूरालाल मालवीय , जनपद सदस्य श्री सुनील धाकड़, डॉ.विशाल चौहान, श्री पी.सी.पाटीदार, श्री बी.एस.पंवार तथा बड़ी संख्या में पशुपालक उपस्थित थे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें