Ad DesktopAd TabletAd Mobile
पशुपालन (Animal Husbandry)

पंजाब के पशु पालन मंत्री द्वारा लम्पी स्किन की रोकथाम के लिए ज़िलों को 76 लाख रुपए जारी

4 अगस्त 2022, चंडीगढ़: पंजाब के पशु पालन मंत्री द्वारा लम्पी स्किन की रोकथाम के लिए ज़िलों को 76 लाख रुपए जारी – मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान द्वारा राज्य के पशुओं में फैली लम्पी स्किन्न बीमारी की रोकथाम और बचाव के लिए फ़ंड जारी करने की हिदायतों पर तत्काल कार्यवाही करते हुये पशु पालन मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर द्वारा दवाओं की ख़रीद और अन्य रोकथाम एवं जागरूकता गतिविधियों के लिए समूह ज़िलों को 76 लाख रुपए जारी किये गए हैं। 

स. लालजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि सरहदी ज़िलों में इस बीमारी के ज़्यादा फैलने की रिपोर्टें हैं। इसलिए सरहदी ज़िलों गुरदासपुर, अमृतसर, तरन तारन, फ़ाज़िल्का और फ़िरोज़ुपर को 5-5 लाख रुपए जारी किये गए हैं और बाकी ज़िलों को 3-3 लाख रुपए के फ़ंड दिए गए हैं ताकि ज़िला अधिकारियों को ज़रूरी दवाओं की ख़रीद में कोई दिक्कत न आए और वह बीमारी की रोकथाम के लिए किसानों, पशु पालकों और आम लोगों को निरंतर जागरूक कर सकें। 

मंत्री ने बताया कि सरकार द्वारा बीमारी से बचाव के लिए एडवाइज़री और ज़रूरी दिशा-निर्देश जारी करके अधिकारियों को इसका सख़्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। 

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

पशु पालन मंत्री ने ज़िलों में तैनात डिप्टी डायरैक्टरों को सख़्त हिदायत की कि वे अपने अधीन क्षेत्रों के निरंतर दौरे करते रहें। उन्होंने कहा कि ख़ास तौर पर पशु फार्मों में दौरे करके स्थिति पर नज़र रखी जाये। उन्होंने कहा कि अधिकारी गाँवों के पशु पालकों/किसानों को बीमारी के लक्षणों/रोकथाम के तरीकों संबंधी अवगत करवाना निरंतर जारी रखें। 

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

मंत्री ने किसानों को भी अपील की कि यह संक्रमण की बीमारी गायों में ज़्यादा फैलती है और मक्खी/मच्छर इस बीमारी के फैलाने का कारण बनते हैं। इसलिए प्रभावित पशुओं को पहल के आधार पर सेहतमंद पशुओं से अलग किया जाये और हो सके तो पशुओं पर मच्छरदानी लगा कर रखी जाये। उन्होंने कहा कि पशु पालन विभाग के समूह अधिकारी और कर्मचारी पशु-पालकों की हर पक्ष से सहायता कर रहे हैं। इसलिए पशु पालक किसी घबराहट में न आएं और संयम से काम लेते हुये एहतियात बरतें।

महत्वपूर्ण खबर: दूधिया मशरूम से बढ़ेगी किसानों की आमदनी