Ad DesktopAd TabletAd Mobile
पशुपालन (Animal Husbandry)

मालवी गाय की श्रेणी में पप्पु कुशवाह की गाय रही प्रथम

22 फरवरी 2023, इंदौर: मालवी गाय की श्रेणी में पप्पु कुशवाह की गाय रही प्रथम – इंदौर जिले में दूग्ध उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिये निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं । इसी सिलसिले में विकास यात्रा के दौरान गत दिनों जिले में अधिकतम दूध देने वाली गायों को पुरस्कृत करने के लिये भारतीय गो-वंश पुरस्कार योजना के अंतर्गत प्रतियोगिता आयोजित की गई।

इस प्रतियोगिता में श्री अजय गेहलोद ग्राम शाहपुरा विकासखण्ड देपालपुर की गिर गाय ने प्रतिदिन 18.33 लीटर एवं श्री पप्पु गंगाराम कुशवाह ग्राम खानपुर विकासखण्ड देपालपुर की मालवी गाय ने प्रतिदिन 10:34 लीटर दूध देकर प्रथम पुरस्कार मिला।मुख्यमंत्री पशुपालन विकास योजना अन्तर्गत जिला स्तरीय भारतीय गोवंश पुरस्कार योजना प्रतियोगिता का आयोजन पशुपालन विभाग जिला इन्दौर द्वारा विकास यात्रा के दौरान गत 13 फरवरी 2023 से 15 फरवरी 2023 तक एम.ओ.जी लाईन कुक्कुट पालन प्रक्षेत्र परिसर में किया गया। जिसमें जिले से वरियता सूची के आधार पर गायों का चयन किया गया।

चयनित गायों का 3 समय का औसत दुग्ध उत्पादन देखकर प्रतिदिन दुग्ध उत्पादन के आधार पर पशुपालक श्री अजय गेहलोद ग्राम शाहपुरा विकासखण्ड देपालपुर जिला इन्दौर की गिर नस्ल की गाय ने 18:33 लीटर दूध प्रतिदिन देकर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। पुरस्कार स्वरूप 51 हजार रुपये दिये गये। श्री रामेश्वर जाट खजुरिया विकासखण्ड इन्दौर की गिर नस्ल की गाय ने प्रतिदिन 17.74 लीटर दूध देकर 21 हजार रूपये का द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया। तृतीय स्थान पर रहकर श्री नरेन्द्र सोलंकी ग्राम मांगलिया विकासखण्ड सांवेर की गिर नस्ल की गाय ने प्रतिदिन 17.63 लीटर दूध देकर 11 हजार रुपये का पुरस्कार प्राप्त किया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

इसी प्रकार पशुपालक श्री पप्पू गंगाराम कुशावाह ग्राम खानपुर विकासखण्ड देपालपुर की मालवी गाय ने 10.34 लीटर प्रतिदिन दूध देकर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। पशुपालक श्री कमल पंवार ग्राम कछालिया विकासखण्ड सांवेर की मालवी नस्ल की गाय ने 7.64 लीटर दूध प्रतिदिन देकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया एवं पशुपालक श्री महेश नारायण प्रसन्न हंसाखेड़ी विकासखण्ड सांवेर की मालवी नस्ल की गाय ने 4.74 लीटर प्रतिदिन दूध देकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता अन्तर्गत गिर नस्ल एवं मालवी नस्ल के अलग-अलग प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं सात गायों को सांत्वना पुरस्कार दिये गये। यह पुरस्कार जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती वंदना शर्मा ने दिये। पशुपालन विभाग के उप संचालक डॉ. अशोक कुमार बरेठिया द्वारा पशुपालकों को प्रतियोगिता में शामिल होने के लिये धन्यवाद दिया । कार्यक्रम में डॉ. शशांक जुमड़, अतिरिक्त उप संचालक डॉ. तेजेन्द्रकुमार शिन्दे, अति उपसंचालक डॉ. सैयद जावेद अली, अतिरिक्त उप संचालक श्री के.एस गुर्जर, उपसंचालक उद्यान विभाग एवं पशुपालन विभाग की टीम का सराहनीय योगदान रहा।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

महत्वपूर्ण खबर: गेहूँ मंडी रेट (20 फरवरी 2023 के अनुसार) 

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )