Ad DesktopAd TabletAd Mobile
पशुपालन (Animal Husbandry)

दुग्ध उत्पादकों के हित में संघ की अनेक योजनाएं

3 अक्टूबर 2022, देपालपुर । दुग्ध उत्पादकों के हित में संघ की अनेक योजनाएं  – देपालपुर दुग्ध संघ की क्षेत्रीय बैठक एवं पशुधन पाठशाला का आयोजन मंडी प्रांगण में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंदौर दुग्ध संघ के अध्यक्ष श्री मोतीसिंह पटेल ने की। इस बैठक में दुग्ध संघ और पशु चिकित्सा के अधिकारी और बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे।

श्री पटेल ने कहा कि इंदौर दुग्ध संघ प्रदेश का ऐसा है दुग्ध संघ है, जो दुग्ध उत्पादकों को बोनस देता है। पिछले वर्षों में कोरोना के कारण बोनस वितरण नहीं हो सका। अब दीपावली के पहले दुग्ध समितियों में बोनस आ जाएगा। आपने कोरोना काल में बंद हुई अध्ययन भ्रमण योजना फिर शुरू की जाएगी। बंद सांची चिकित्सा योजना, जिसमें 100 रुपए की प्रीमियम लेकर 60 हजार का इलाज का भुगतान  करवाते है, को भी फिर शुरू करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसकी राशि एक लाख करने की योजना है। इसके अलावा दुग्ध उत्पादक की किसी भी कारण से मृत्यु  होने पर  संघ 5000 देता है उसे बढ़ाकर 10000 किया जाएगा, समिति के किसी कर्मचारी की मृत्यु पर जो 2 लाख दे रहे थे उसे बढ़ाकर 3 लाख रुपए कर दिया है। इसी तरह गाय की बछड़ी पालने व उसके ढाई साल में मां बन जाने पर पालने वाले दुग्ध उत्पादक को 5000 रुपए दिए जाएंगे। दुग्ध उत्पादक के बच्चे जो 10+2 में  पढ़ाई में प्रथम आते हैं  उन्हें  भी हम प्रोत्साहन राशि  दी जाती है। यदि दुग्ध संघ पर से  केंद्र सरकार इनकम टेक्स हटा दे तो ये राशि भी दुग्ध उत्पादकों को दूध के भाव बढ़ाकर सीधे उनको लाभ पहुंचाया जा सकता है।

श्री राधेश्याम पटेल ने गो माता पर आए संकट लम्पी वायरस पर चिंता प्रकट कर  सरकार व पशु चिकित्सा विभाग को ध्यान देने का आग्रह किया। सेमदा के किसान श्री गजराजसिंह ओर साथियों ने उनके गांव में  फैले लंपी वायरस से 45950 गाय के मरने  की जानकारी देते हुए बचाव के सुझाव दिए। सहायक महाप्रबंधक श्री आरपीसी भाटिया, क्षेत्रीय प्रबंधक श्री आलोक पांडे ने दुग्ध संघ की जानकारियों से अवगत कराया। श्री कृपाराम सोलंकी, डॉ. असाटी, देपालपुर के पशु चिकित्सक श्री मिलिंद माने ने भी सम्बोधित किया। इस मौके पर  दूध संघ संचालक श्री प्रहलाद पटेल, श्री सुरेश पटेल, पूर्व जनपद अध्यक्ष श्री संतोष ठाकुर, सहकार भारती अध्यक्ष  श्री भुवान सिंह पंवार, श्री राजू शर्मा, एडवोकेट श्री रघुनाथ सिंह मौर्य सहित बड़ी संख्या में आसपास के किसान मौजूद थे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: इंदौर जिले के उन्नतशील कृषक सम्मानित

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें