Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

इंदौर जिले के उन्नतशील कृषक सम्मानित

25 अगस्त 2022, इंदौर: इंदौर जिले के उन्नतशील कृषक सम्मानित – इंदौर जिले के विकास खंडों से 15 प्रगतिशील कृषकों को कृषि के क्षेत्र में नवाचार के लिए गत दिनों मध्यप्रदेश के गृह मंत्री श्री नरोत्तम मिश्रा द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। इस दौरान कृषि में नवाचार अंतर्गत उत्कृष्ट कार्यों हेतु परियोजना संचालक आत्मा श्रीमती शर्ली जॉन थॉमस को भी पुरस्कृत किया गया।

उल्लेखनीय है कि उन्नतशील कृषकों को कृषि के क्षेत्र में आत्मा योजनानान्तर्गत नवाचार जैसे अश्वगंधा ,अकरकरा,,जेरेनियम,कैमोमाइल आदि औषधीय एवं सगंधीय फसल उत्पादन,सुरजना फसल का उच्च उत्पादन,सीताफल,उद्यानिकी फसलों में ड्रिप विथ बेडएवं मल्चिंग पर तरबूज-खरबूज का उत्पादन,प्राकृतिक खेती ,अंतरवर्तीय फसल जैसे हल्दी के साथ ढेंचा का उत्पादन,गहुँ की नई प्रजातियों का उपयोग,कस्टम हायरिंग अंतर्गत उन्नत कृषि यंत्रों का उपयोग,विदेशी फसल ड्रैगन फ्रूट उत्पादन एवं आधुनिक डेयरी फार्म आदि कार्यों के लिए पुरस्कृत किया गया।

महत्वपूर्ण खबर: किसानों को उनकी फसल का पूरा लाभ दिलाया जाएगा : श्री पटेल

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

जिन कृषकों को सम्मानित किया गया श्री जितेन्द्र पाटीदार ग्राम सिमरोल,श्री गजानंद खादीवाला ग्राम माचल,श्री जीवनसिंह परमार भोंडवास,श्री हरिराम सोलंकी ग्राम पिपलोदा, श्री अंशुमन जोशी ग्राम राऊ, श्री गणेश चौधरी ग्राम चन्द्रावतीगंज,श्री संतोष सोमतिया ग्राम खुड़ैल ,श्री उदयभान मलखान सिंह ग्राम सोलसिन्दा , श्री कालूसिंह भगवान सिंह ग्राम रतनखेड़ी ,श्री बच्चनसिंह अमरसिंह ग्राम शिवनी ,श्री धनसिंह मांगीलाल पटेल ग्राम गारीपिपलिया , श्री अंकित राजेंद्र जैन ग्राम गुलावट, श्री महेश लक्ष्मीनारायण सुले ग्राम कोदरिया ,श्री रंजनसिंह भगवान सिंह गौड़ ग्राम सेमल्याचाऊ और श्रीमती सुनीता राजेश पाटीदार ग्राम जामली शामिल हैं। इसके अलावा इंदौर जिले में कृषि में नवाचार अंतर्गत उत्कृष्ट कार्यों हेतु परियोजना संचालक आत्मा श्रीमती शर्ली जॉन थॉमस को भी गृह मंत्री द्वारा पुरस्कृत किया गया।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़ ,  टेलीग्राम )