Ad DesktopAd TabletAd Mobile
पशुपालन (Animal Husbandry)

पशु पालन विभाग की योजना से स्‍थापित की दूधारू पशु इकाई

12 जनवरी 2023, देवास: पशु पालन विभाग की योजना से स्‍थापित की दूधारू पशु इकाई – ग्राम पालड़ी विकासखण्ड टोंकखुर्द जिला देवास की निवासी श्रीमती देव बाई पति श्री मनोहर सिंह पहले से पशुपालन का कार्य कर रही है। उनके पास घरेलू दुग्ध आश्यकता की पूर्ति के लिये एक गाय थी, किन्तु पूंजी नहीं होने से कुछ नहीं कर पा रही थी। फिर इन्होने पशु पालन विभाग से सम्‍पर्क कर विभाग की आचार्य विद्या सागर गोसंवर्धन योजना के बारे में जाना तथा दूधारू पशु इकाई के लिए विभाग के माध्‍यम से बैंक से सम्पर्क किया। बैंक से ऋण लेकर पशु इकाई स्‍थापित की। इकाई की लागत 06 लाख रूपये है, जिसमें बैंक से 04 लाख 50 हजार रूपये का मिला तथा मार्जिन मनी अनुदान 01 लाख 50 हज़ार रूपये मिला।

आचार्य विद्या सागर गोसंवर्धन योजना का लाभ लेकर हितग्राही श्रीमती देव बाई ने 07 मुर्रा भैंसे क्रय की। दुग्ध समितियों एवं प्रायवेट वेन्डर को दुग्ध विक्रय किया। सभी पशुओं का बीमा कराया गया तथा रख रखाव एवं प्रबंधन उन्नत तरीके से करने के लिए विभाग से सहयोग लिया गया। विभाग द्वारा चारा उत्पादन के लिए मिनीकिट दिया गया। जो डेयरी पशुपालन में बहुत उपयोगी रहा। वर्तमान में इनके पास 12 भैंसे हैं । जिनसे लगभग 20 से 25 हजार रूपये की आय प्रति माह हो जाती है। बैंक लोन मात्र 25 हजार के लगभग बचा है। उन्नत प्रबंधन व रखरखाव के साथ-साथ अप्रत्याशित हानि से बचाव आदि को अपनाने से प्रगति होती है।

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (11 जनवरी 2023 के अनुसार)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें