Ad DesktopAd TabletAd Mobile
पशुपालन (Animal Husbandry)

ए.एच.आई.डी.एफ योजना में आवेदन, खोलेगा प्रगति के द्वार

27 दिसम्बर 2022, मंदसौर: ए.एच.आई.डी.एफ योजना में आवेदन, खोलेगा प्रगति के द्वार – उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी ने बताया कि ए.एच.आई.डी.एफ. भारत शासन मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा ’’आत्म निर्भर भारत’’ अभियान अंतर्गत पशुपालन अधोसंरचना विकास निधि की स्थापना की  गई  है, जिसका उद्देश्य  दूध, अण्डा एवं मांस के उत्पादन को  बढ़ावा देना असंगठित उत्पाद को संगठित कर बाजार उपलब्ध कराना एवं इनके प्रसंस्करण को बढ़ावा देकर निर्यात  बढ़ाना  है,  ताकि  उत्पादकों को सही कीमत, उपभोक्ता को उत्तम सामग्री, बढ़ती आबादी की प्रोटीन आवश्यकता की पूर्ति, कुपोषण का निराकरण एवं उद्यमिता को  विस्तार देकर नवीन रोजगार सृजन हो सके।

ए.एच.आई.डी.एफ योजना में  यह  लाभार्थी निधि का लाभ ले सकतें है – व्यक्तिगत उद्यमी, निजी कंपनी, किसान उत्पादक संगठन, कंपनी अधिनियम 8 में शामिल कंपनी। निधि के तहत निम्न गतिविधियां शामिल रहेगी। दुग्ध प्रसंस्करण इकाई एवं उत्पाद डाइवर्सिफिकेशन । मूल्य वर्धित डेयरी उत्पाद निर्माण जैसे-  आइसक्रीम  यूनिट, चीज निर्माण इकाई, फ्लेवर्ड  दूध  निर्माण इकाई, दूध पाउडर निर्माण इकाई। मांस प्रसंस्करण इकाई ( भेड़ , बकरी एवं कुक्कुट मांस प्रसंस्करण) पशु आहार संयत्र की स्थापना- इसके अंतर्गत 1. छोटे, मध्यम एवं बड़े  पशु आहार की स्थापना, 2. कुल मिश्रित राशन निर्माण इकाई, बायपास प्रोटीन इकाई, खनिज लवण इकाई, साइलेज निर्माण इकाई। गौ-भैंस वंशीय, भेड़  एवं बकरी पशुओं की नस्ल सुधार तकनीक एवं नस्ल संवर्धन प्रक्षेत्र की स्थापना करना।

जिले के समस्त किसान उत्पादक संगठन एवं व्यक्तिगत उद्यमियों  से अपील की जाती है कि वे अपना प्रकरण ahidf.udyamimitra.inपोर्टल पर दर्ज करावें। आवेदन भरने की प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की समस्या हो तो श्री विकास (सेडमेप) मो.न. 9599937207 से मार्गदर्शन प्राप्त करें।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (26 दिसम्बर 2022 के अनुसार)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )