Ad DesktopAd TabletAd Mobile
पशुपालन (Animal Husbandry)

बकरी पालन को बढ़ावा देने के लिए सब्सिडी देने का ऐलान

27 सितम्बर 2024, भोपाल: बकरी पालन को बढ़ावा देने के लिए सब्सिडी देने का ऐलान – बिहार सरकार ने बकरी पालन को बढ़ावा देने के लिए किसानों को 8 लाख रुपये तक की सब्सिडी देने का ऐलान किया है। यह योजना उन किसानों के लिए सुनहरा अवसर है जो बकरी पालन शुरू कर अपने जीवन में सुधार लाना चाहते हैं। अगर आप भी बकरी पालन शुरू करना चाहते हैं, तो जल्दी से इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इस योजना के तहत किसान 20 से लेकर 100 बकरियों तक का पालन कर सकते हैं। सरकार इस परियोजना में लगने वाले खर्च का 60% हिस्सा सब्सिडी के रूप में देगी, जबकि बाकी खर्च किसान खुद लगाएंगे या बैंक से लोन प्राप्त कर सकते हैं। योजना की विस्तृत जानकारी के लिए किसान बिहार सरकार की वेबसाइट पर जा सकते हैं।

आवेदन प्रक्रिया और ज़रूरी दस्तावेज़

योजना के लिए आवेदन ऑनलाइन ही किया जा सकता है। इच्छुक किसान अपने आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक खाता और जमीन से जुड़े दस्तावेज़ (लगान रसीद या लीज एग्रीमेंट) के साथ आवेदन कर सकते हैं। यदि जमीन पैतृक है, तो सभी दावेदारों की ओर से अनापत्ति प्रमाण पत्र देना आवश्यक होगा। बकरी पालन से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और किसानों की आय में सुधार होगा। सरकार की इस योजना का लाभ उठाकर, आप बकरी पालन के जरिए आर्थिक रूप से सशक्त हो सकते हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com