Ad DesktopAd TabletAd Mobile
पशुपालन (Animal Husbandry)

पशुओं को लू से बचाने के लिए सलाह

24 अप्रैल 2023, सीहोर । पशुओं को लू से बचाने के लिए सलाह – पशु चिकित्सा विभाग ने गर्मी के मौसम में पशुओं को लू से बचाने के लिए सलाह जारी की है। गर्मी के मौसम में जब बाहरी वातावरण का तापमान अधिक हो जाता है तो ऐसी स्थिति में पशुओं को ज्यादा देर तक धूप में रखने से या गर्म हवा के झौंकों के सम्पर्क में आने पर लू लगने का खतरा रहता है। गर्मी के मौसम में दुग्धोत्पादन एवं शारीरिक क्षमता बनाये रखने के लिये पशुओं को हरे चारे की अधिक मात्रा खिलायें।

पशुओं को हवादार पशु गृह अथवा छायादार वृक्ष के नीचे रखें, पशु गृह को ठण्डा रखने के लिये दीवारों के उपर जूट की टाट लटकाकर उस पर थोड़ी-थोड़ी देर में पानी का छिडक़ाव करते रहें, ताकि बाहर से आने वाली हवा में ठंडक बनी रहे। पंखे या कूलर का यथा संभव उपयोग करें। कम से कम 4 बार स्वच्छ एवं ठंडा जल पिलायें, साथ ही संतुलित आहार के साथ-साथ उचित मात्रा में मिनरल मिक्सचर देें। भूसा गीला करके खिलायें, पानी में नमक अवश्य दें।

महत्वपूर्ण खबर: नरवाई नहीं जलाने के लिए प्रतिबंधात्मक आदेश जारी

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile