Ad DesktopAd TabletAd Mobile
पशुपालन (Animal Husbandry)राज्य कृषि समाचार (State News)

देवास जिले में 6 लाख 32 हजार 619 पशुओं का टीकाकरण किया

05 अक्टूबर 2024, देवास: देवास जिले में 6 लाख 32 हजार 619 पशुओं का टीकाकरण किया – उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग देवास डॉ सीएस चौहान ने बताया कि केन्द्र एवं राज्य शासन द्वारा पशु कल्याण के लिए संचालित विभिन्न कार्यक्रमों में से मुख्य रूप से टीकाकरण, उपचार, चलित चिकित्सा इकाईयां संचालन, गौशाला संचालन एवं राजमार्गों से पशु हटाना आदि कार्य पशुपालन विभाग के अमले द्वारा जिले में किया जा रहा है।

डॉ चौहान ने  बताया कि विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष में 01 अप्रैल से अब तक टीकाकरण में 06 लाख 32 हजार 619 पशुओं में विभिन्न टीका किया गया। 01 लाख 38 हजार 815 पशुओं का उपचार संस्थाओं द्वारा किया गया। चलित चिकित्‍सा इकाई 1962 संचालन किया जा रहा है, जो घर पहुंच पशुओं में उपचार करती है। इसमें 4377 पशु पालकों को घर पहुंच  सेवाएं  दी गई। जिले के मुख्य राजमार्गों पर गौ पेट्रोलिंग द्वारा पशुओं को सड़क हादसों बचाने के लिए सड़क से गौशाला पहुंचाया जा रहा है। जिले में 84 गौशाला संचालित है, जिसमें 10 हजार 845 गौवंश संरक्षित है। जिनको इस वर्ष में वर्तमान तक 491.04 लाख का अनुदान सहायता दी गई है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com