राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

मुख्यमंत्री चौहान व केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर ने किया पन्‍ना कृषि कालेज भवन का भूमिपूजन

23 मई 2023, पन्ना (म.प्र.)/ नई दिल्ली: मुख्यमंत्री चौहान व केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर ने किया पन्‍ना कृषि कालेज भवन का भूमिपूजन – जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्‍वविद्यालय, जबलपुर के अंतर्गत कृषि महाविद्यालय, पन्‍ना के भवन का भूमि पूजन मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान व केंद्रीय कृषि मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर एवं प्रदेश भाजपाध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, म.प्र. के कृषि मंत्री श्री कमल पटेल, खनिज साधनमंत्री श्री बृजेंद्र प्रताप सिंह की विशेष उपस्थिति में हुआ। 

मुख्‍यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कालेज के लिए बधाई देते हुए कहा कि कृषि के विद्यार्थी अच्छे कृषि वैज्ञानिक बनकर संपूर्ण मध्य प्रदेश का नाम रोशन करें। मुख्यमंत्री ने छात्रा शेजल, जो 20 किलोमीटर दूर से महाविद्यालय आती है, की मांग पर कालेज में ही छात्रावास तैयार करने के तत्काल निर्देश दिए।

केंद्रीय कृषि मंत्री श्री तोमर ने कहा कि  म.प्र. को कृषि क्षेत्र में अग्रणी राज्य के रूप में देखा जा रहा है, वहीं जैविक व प्राकृतिक खेती में भी म.प्र. अग्रणी भूमिका निभा रहा है। श्री तोमर ने प्रसन्नता जताई कि कृषि के विकास के लिए वि.वि., अटारी आदि सभी मिलकर योगदान दे  रहे है, जिससे म.प्र. कृषि क्षेत्र में दिनों-दिन प्रगति कर रहा है। श्री तोमर ने कहा किइसमें कृषि के विद्यार्थियों का भी पूरा योगदान हों। श्री तोमर ने कहा कि वर्ष 1964 में स्‍थापित जवाहरलाल नेहरू कृषि वि.वि. ने कृषि शिक्षा वअनुसंधान में विशेष योगदान प्रदान किया है। उन्होंने नवप्रवेषित छात्र-छात्राओं को कालेज की स्‍थापना की बधाई दी।

कार्यक्रम में कुलपति प्रो. प्रमोद कुमार मिश्रा, कालेज के डीन डा. विजय यादव, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि व वि.वि., कृषि महा. व कृषि विज्ञान केंद्र के अधिकारी, प्राध्‍यापक, वैज्ञानिक, कृषि के विद्यार्थी मौजूद थे। 

Advertisements
Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Advertisements
Advertisement
Advertisement