Uncategorized

जानवरों को भगाने का अनोखा उपकरण

भोपाल। खेतों में खड़ी फसल के समय जंगली जानवर फसल को नुकसान पहुंचाते हैं। इनसे बचाव के लिये किसान तार-जाली फैंसिंग, हल्के करंट वाली फैंसिंग, सोलर फैंसिंग आदि का सहारा लेते हैं। लेकिन ये सभी साधन अत्यधिक मंहगे होते हैं और कभी-कभी दुर्घटना का कारण भी बन जाते हैं।
अब बैंगलूर के वैज्ञानिकों ने शोध के बाद सोलर शक्ति चलित एक ऐसे यंत्र का अविष्कार किया है जो किसी को नुकसान पहुंचाये बगैर जानवरों को दूर भगाता है। ग्रस इकोसाइंसेस और आईबीसी एग्रो लिमिटेड द्वारा विकसित यह यंत्र क्यू-3 व क्यू-5 में ऐसे आवाजों को रिकार्ड किया गया है, जो जानवरों को डराती है। म.प्र. में इस उपकरण के वितरक मे. स्वामी इंटरप्राइजेज के संचालक श्री दिलीप खड़ककर ने बताया कि 15 वर्षों की रिसर्च के बाद निर्मित यह उपकरण 20 प्रकार के जानवरों पर असर करता है। उन्होंने बताया कि इसका परीक्षण कर्नाटक, आंध्रप्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब व हरियाणा आदि प्रदेशों में किया जा चुका है। सोलर एनर्जी के आठ से दस घंटे के वैकअप के साथ यह उपकरण चार से पांच एकड़ के क्षेत्र को कवर करता है। म.प्र. शासन द्वारा इस पर अनुदान भी दिया जाता है। अधिक जानकारी के लिये मो. : 9893020964 पर संपर्क किया जा सकता है।

Advertisements