Uncategorized

डॉ. प्रियंका को उत्कृष्ट पुरस्कार

Share

विगत दिनों म.प्र. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (मेपकास्ट) द्वारा डॉ. प्रियंका जोशी को उत्कृष्ट युवा वैज्ञानिक पुरस्कार 2017 से सम्मानित किया गया। डॉ. सुश्री जोशी, आर.ए.के. कृषि महाविद्यालय, सीहोर में इक्रीसेट, हैदराबाद द्वारा वित्त पोषित चना अनुसंधान परियोजना में चना फसल उन्नयन की दिशा में किस्मों को विकसित किया जा रहा है जो हारवेस्टर अनुकूल हो। उल्लेखनीय है कि प्रदेश के चना उत्पादकों जो कुल राष्ट्रीय चना उत्पादन में लगभग 40 प्रतिशत की हिस्सेदारी रखते हैं- को फसल कटाई के समय अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इनमें श्रमिकों की कमी, अपेक्षाकृत अधिक श्रम तथा अधिक लागत इत्यादि प्रमुख है। चना उत्पादकों को फसल कटाई में लगने वाले समय, श्रम, श्रमिक लागत में कमी लाने के उद्देश्य से जारी अनुसंधान कार्यक्रम में सुश्री जोशी के प्रयासों से उत्साहवर्धक परिणाम प्राप्त हुए हैं, परिणामस्वरूप यांत्रिकी कटाई अनुकूल चने की उन्नत किस्म के अनुमोदन की सम्भावना बनी है। उल्लेखनीय है कि यांत्रिकी कटाई के अनुकूल चने की किस्म के पौधों में तने की अपेक्षाकृत अधिक लम्बाई तथा प्रथम फलीधारक शाखा की भू-सतह ऊंचाई (25 से.मी. या अधिक) आदि गुणों का होना आवश्यक होता है।
डॉ. प्रियंका जोशी को प्राप्त इस सम्मान पर महाविद्यालय के वैज्ञानिकों, कर्मचारियों आदि ने बधाई दी है।

Share
Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *