Uncategorized

किसानों को मिली 20 हजार करोड़ की सहायता

देवास। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि किसानों को फसलों के संरक्षण का मार्गदर्शन देने के लिये बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जायेगा। फसल सुरक्षा को मिशन बनाया जायेगा। गत दिवस भोपाल में किसान-कल्याण एवं कृषि विकास विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि विपरीत मौसम के कारण फसल हानि होने से बेहतर है कि पहले से सभी प्रकार के खतरों और विशेष रूप से कीट प्रकोप का अनुमान लगाकर फसलों की सुरक्षा करें। इस संबंध में किसानों को जागरूक बनाने के लिये 15 अप्रैल से 15 जून तक विशेष अभियान चलाया जायेगा। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि अब मंडी बोर्ड ग्रामीण सड़कों का निर्माण नहीं करेगा। इसके लिये उपलब्ध राशि ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण को उपलब्ध करवा दी जायेगी। उन्होंने कहा कि मंडी बोर्ड केवल मंडियों के अंदर अधोसंरचनात्मक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने और फसल खरीदी की व्यवस्थाओं को पूरी तरह पारदर्शी बनाने पर ध्यान दे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को बिजली, अनुदान, फसल नुकसान पर राहत और फसल बीमा राशि और अन्य सहायता मिलाकर 20 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की सहायता दी गयी है।

Advertisements
Advertisement
Advertisement