Uncategorized

अब मक्का खरीदी 24 से 31 दिसम्बर तक

भोपाल। समर्थन मूल्य पर मक्का की खरीदी अब 24 से 31 दिसम्बर तक की जायेगी। मक्का खरीदी 24 दिसम्बर तक स्थगित की गई है। यह आदेश खाद्य विभाग द्वारा जारी कर दिये गये हैं।
खाद्य विभाग ने कहा है कि इस वर्ष मक्का की देर से कटाई होने के कारण मक्का में अधिक नमी मौजूद है। मक्का में नमी का प्रतिशत निर्धारित मापदण्ड अनुसार नहीं है। इससे उपार्जन में कठिनाई आ रही है। इसको ध्यान में रखते हुए किसानों द्वारा उत्पादित मक्का को सुखा कर निर्धारित नमी के अनुसार किया जा सके, जिससे मक्का का समर्थन मूल्य पर विक्रय हो सके। किसानों से आग्रह किया गया है कि वह मक्का को इतना जरूर सुखायें कि नमी का प्रतिशत निर्धारित मापदण्ड अनुसार ही रहे।
खाद्य विभाग द्वारा विपणन 2016-17 में समर्थन मूल्य पर मक्का उपार्जन की अवधि 30 नवम्बर थी, जिसे बढ़ाकर 15 दिसम्बर किया गया था। अब खरीदी 24 से 31 दिसम्बर के बीच होगी।

गर्मी में मक्का की खेती

Advertisements
Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement
Advertisement