किसानों को खाद की सतत आपूर्ति के लिए 41000 करोड़ जारी
11 अप्रैल 2026, भोपाल: किसानों को खाद की सतत आपूर्ति के लिए 41000 करोड़ जारी – देशभर के किसानों को खरीफ में खाद किफायती और उचित कीमत में उपलब्ध कराने के लिए 41 हजार करोड़ रुपये की सब्सिडी के लिए बजट व्यवस्था की गई है। केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि कच्चे माल के दाम बढऩे के कारण खादों के मूल्य में वृद्धि हुई है परन्तु किसानों को पुरानी दर पर ही 266 रुपये में यूरिया की बोरी एवं 1350 रुपये में डीएपी की बोरी मिलेगी।
उन्होंने बताया कि इसके लिए केन्द्र सरकार ने फॉस्फेट और पोटैशियम उर्वरकों पर खरीफ में सब्सिडी के लिए 41,533 करोड़ का बजट प्रावधान किया है। जो 1 अप्रैल से 30 सितम्बर 2026 तक के लिए लागू होगा। खरीफ 2025 की तुलना में यह बजट लगभग 4317 करोड़ रुपये अधिक है।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

