राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषि महाविद्यालय में मना कृषि शिक्षा दिवस

सीहोर। आर.ए. के. कृषि महाविद्यालय सीहोर में भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ  राजेन्द्र प्रसाद  के जन्म दिवस कृषि शिक्षा दिवस के रूप में मनाया। कार्यक्रम में कृषि शिक्षा पर  परिचर्चा की गई। कृषि महाविधालय के अधिष्ठाता डॉ. एच. डी. वर्मा ने कृषि शिक्षा के महत्व के बारे में छात्रों को बताया। कृषि महाविद्यालय के पूर्व  छात्र एच. आर. प्रभाकर, सहायक संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहाa कि कृषि अर्थव्यवस्था की रीढ़ होंने से कृषि शिक्षा का महत्व वड़ जाता है। छात्रों के व्यक्तित्व विकास  के लिए ऐसे आयोजन महत्वपूर्ण होते हैं, छात्रों को बढ़ चढ़ हिस्सा लेना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान कृषि छात्रों के लिए भाषण, वाद-विवाद एवं चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। कृषि महाविद्यालय के कृषि वैज्ञानिक डॉ एस सी गुप्ता, डॉ आर सी जैन, डॉ त्रिलोचन सिंह गण एवं 80 से अधिक कृषि छात्रों ने सहभागिता की। रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डॉ. डी. के . रैदास के  मार्गदर्शन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंत मे श्री घनश्याम बामनिया द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

Advertisement
Advertisement

Advertisements
Advertisement5
Advertisement