Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मिट्टी परीक्षण प्रयोगशालाओं हेतु युवा उद्यमी / कृषि संबंद्ध संस्था 18 अक्टूबर तक आवेदन करें  

09 अक्टूबर 2024, धार: मिट्टी परीक्षण प्रयोगशालाओं हेतु युवा उद्यमी / कृषि संबंद्ध संस्था 18 अक्टूबर तक आवेदन करें – उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग ने बताया कि विकासखण्ड स्तरीय स्थापित 12 मिट्टी परीक्षण प्रयोगशालाओं में युवा उद्यमियों / संस्थाओं के चयन  किया जाना है। जिसके अंतर्गत जिले में विकासखण्ड स्तरीय स्थापित 12 मिट्टी परीक्षण प्रयोगशालाओं में युवा उद्यमियों / संस्थाओं द्वारा मृदा नमूना परीक्षण कराए जाने के लिए, इन प्रयोगशालाओं को युवा उद्यमियों / संस्थाओं को आवंटन हेतु एम.पी. ऑनलाइन के माध्यम से प्रस्ताव / आवेदन 18 अक्टूबर तक अपना आवेदन एम.पी. ऑनलाइन पोर्टल (http://www.mponline.gov.in) पर स्वयं एवं एम.पी.ऑनलाइन के कियोस्क केंद्र के माध्यम से  भरा जा सकेगा।

आवेदन प्रक्रिया के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिले के उप संचालक, किसान कल्याण तथा कृषि विकास कार्यालय से संपर्क कर प्राप्त कर सकते हैं।  इस संबंध में अद्यतन सूचनाऐं एम.पी. ऑनलाइन पोर्टल पर प्रदर्शित की जावेंगी। आवेदन की संक्षिप्त सूचना विभागीय वेबसाइट http://www.mpkrishi.mp.gov.in पर उपलब्ध हैं। अतः सभी वरिष्ठ कृषि विकास / कृषि विस्तार अधिकारियों से अपील है कि इसका प्रचार-प्रसार कर युवा उद्यमी / कृषि संबंधित संस्थाओं से अधिक से अधिक आवेदन  करें ।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com