Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

खरगोन जिले की नर्सरियों से निर्धारित दर पर खरीद सकते हैं पौधे

11 जून 2024, खरगोन: खरगोन जिले की नर्सरियों से निर्धारित दर पर खरीद सकते हैं पौधे – धार जिले के प्रत्येक विकासखण्ड में उद्यानिकी विभाग द्वारा शासकीय नर्सरियां संचालित की जा रही है। जहां पर फलदार, छायादार, शोभायमान एवं वानिकी पौधों का उत्पादन किया जा रहा है। उद्यान विभाग के नर्सरियों से निर्धारित दर पर पौधा रोपण के लिए पौधे क्रय किये जा सकते हैं।        

उद्यानिकी विभाग के उप संचालक श्री केके गिरवाल ने बताया कि आगामी मानसून सत्र में विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं द्वारा पौधारोपण का कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पौध रोपण के लिए उद्यानिकी विभाग की नर्सरियों से शासन द्वारा निर्धारित दर पर सशुल्क पौधे खरीद सकते हैं। नर्सरियों में आम, नींबू, सीताफल, अमरूद, चीकू, नीम, कटहल, आंवला, मुनगा एवं अन्य वानिकी व  शोभायमान पौधे उपलब्ध है।      

जिले के 09 विकासखण्डों में स्थित नर्सरियों में विभिन्न प्रजातियों के 09 लाख 22 हजार 986 पौधे उपलब्ध हैं। इनमें सेगांव विकासखण्ड में नर्सरी में 126202 पौधे, खरगोन में 100081, भीकनगांव में 36420, झिरन्या में 136380, गोगांवा में 133136, भगवानपुरा में 89695, बड़वाह में 46146, कसरावद में 149033 एवं महेश्वर विकासखण्ड में स्थित नर्सरी में 105893 विभिन्न प्रजातियों के पौधे उपलब्ध है।    

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)