Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

योगी जी के इस फैसले से दलहन, तिलहन की खेती को मिलेगा बढ़ावा

01 मार्च 2025, भोपाल: योगी जी के इस फैसले से दलहन, तिलहन की खेती को मिलेगा बढ़ावा – उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के एक फैसले से राज्य के किसान खुश है क्योंकि उन्होंने न केवल किसानों की पीड़ा को समझा है वहीं सूरजमुखी के बीज पर भी पचास प्रतिशत सब्सिडी देने का ऐलान किया है। हालांकि इतना ही अनुदान मक्का, मूंग और उड़द के बीजों पर भी रहेगा। यूपी सरकार के इस फैसले से दलहन और तिलहन की खेती को बढ़ावा मिलेगा और किसानों को भी फायदा ही होगा।

कृषि विभाग ने इस बार जायद की फसलों की खेती को लेकर बड़ा लक्ष्य रखा है। राज्य के कृषि विभाग ने 14,487 बीघे कृषि भूमि पर जायद की खेती का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस योजना के तहत किसानों को मक्का, मूंग, उड़द और सूरजमुखी के बीज अनुदान पर दिए जाएंगे, जिससे वे अपनी कृषि उपज को बढ़ा सकेंगे और आर्थिक रूप से सशक्त बन सकेंगे। इस अनुदान योजना से किसानों को मक्का, मूंग, उड़द और सूरजमुखी के बीज सस्ती दरों पर उपलब्ध होंगे, जिससे उनका आर्थिक बोझ कम होगा और वे अधिक उपज ले सकेंगे।
उड़द एक दलहनी फसल है, जो आमतौर पर 60 से 65 दिन में तैयार हो जाती है। इसकी फसल पोषक तत्वों से भरपूर होती है, जिससे इसकी बाजार में अच्छी मांग रहती है। गर्मी के मौसम में उड़द की खेती के लिए लिए अच्छा माना जाता है, क्योंकि इस समय तापमान में नमी कम होती है। उड़द की बुआई अप्रैल के पहले पखवाड़े में पूरी की जाएगी, और इसके लिए 40 डिग्री या उससे अधिक तापमान को आदर्श माना जाता है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com