Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

बुरहानपुर में एक जिला-एक उत्पाद अंतर्गत कार्यशाला आयोजित

05 नवम्बर 2022, बुरहानपुर: बुरहानपुर में एक जिला-एक उत्पाद अंतर्गत कार्यशाला आयोजित – कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह की अध्यक्षता में एक जिला-एक उत्पाद विषय पर कार्यशाला का आयोजन इंदिरा कॉलोनी स्थित परमांनद गोविंदजीवाला ऑडिटोरियम में किया गया। कार्यशाला में वरिष्ठ वैज्ञानिकों द्वारा केला फसल के साथ-साथ अन्य उद्यानिकी एवं कृषि फसलों के प्रसंस्करण से बनने वाले उत्पाद तथा उत्पाद बनाने की प्रक्रिया उनके गुणवत्ता,, मार्केटिंग/ब्रांडिंग आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदाय की गई।

कार्यशाला में जिले के डीआरपी द्वारा पीएमएफएमई योजना के संबंध में सम्पूर्ण जानकारी एवं उद्यम आधार रजिस्ट्रेशन, लायसेंस आदि जरूरी दस्तावेजों के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। सहायक संचालक कृषि श्री जितेन्द्र सिंह रावत ने कृषि विभाग से संबंधित योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उद्यमियों द्वारा केला चिप्स एवं अन्य उत्पादों के प्रदर्शनी स्टॉल लगाये गये।

कार्यशाला में पूर्व मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनीस, मण्डी बोर्ड उपाध्यक्ष सुश्री मंजू दादू, महापौर श्रीमति माधुरी पटेल, निगम अध्यक्ष श्रीमति अनिता यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गंगाराम मार्काे, जनपद पंचायत खकनार अध्यक्ष सुश्री पूजा दादू, श्री प्रदीप पाटील, श्री गुलचंद सिंह बर्ने, जनप्रतिनिधिगण, श्रीमती प्रेमलता श्रीमाली, वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ.संदीप सिंह, श्रीमती मेघा विभुते, उपसंचालक कृषि श्री एम.एस.देवके उद्यानीकि उपसंचालक श्री आर.एन.एस.तोमर, मत्स्य विभाग सहायक संचालक श्री ए.एस.भटनागर, महाप्रबंधक उद्योग विभाग श्री त्रिवेदी, अधिकारीगण/कर्मचारीगण, कृषक/उद्यमी उपस्थित थे ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: खाद की कालाबाजारी करने वाले पर तत्काल कार्यवाही करें : कलेक्टर

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )