Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

डिंडोरी में पीएम कुसुम योजना पर कार्यशाला आयोजित

14 नवंबर 2024, डिंडोरी: डिंडोरी में पीएम कुसुम योजना पर कार्यशाला आयोजित –  जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के तहत कार्यरत कृषि विज्ञान केंद्र में पीएम कुसुम योजना के तहत सोलर ऊर्जा पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम डॉ  गीता सिंह के नेतृत्व में एवं डॉ पीएल अंबुलकर के मार्गदर्शन में हुआ। वरिष्ठ सलाहकार श्री संदीप नाइक ने योजना के संबंध में किसानों को सलाह दी।

कार्यशाला में जिले के विभिन्न ग्रामों से कृषकों ने भागीदारी की। कृषकों ने सौर ऊर्जा,सोलर पंप, सौर ऊर्जा उत्पादन को लेकर अपनी सभी शंकाओं का समाधान भी प्राप्त किया। सभी को त्रैमासिक कृषि तकनीकी समाचार पत्र प्रदान किया, ताकि कृषक आगे भी संपर्क में बने रहें।  कार्यशाला में केंद्र की रेणु पाठक, श्री अवधेश कुमार पटेल, श्वेता मसराम, श्री रवि अहिरवार एवं श्री लोचन यादव ने प्रमुख रूप से भाग लिया। पीएम कुसुम योजना प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (पीएम कुसुम) योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों को सौर ऊर्जा के माध्यम से विद्युत ऊर्जा प्रदान करना है, जिससे वे अपनी सिंचाई की जरूरतों को पूरा कर सकें और अपनी आय में वृद्धि कर सकें ।

इस योजना के तीन घटक हैं  जिसमें 2 मेगावाट तक की क्षमता के लघु सौर विद्युत संयंत्रों की स्थापना के माध्यम से 10,000 मेगावाट सौर क्षमता की वृद्धि करना, 20 लाख स्टैंड-अलोन सौर चालित कृषि पंपों की स्थापना करना, एवं 15 लाख ग्रिड संबद्ध कृषि पंपों का सौरीकरण करना । यह योजना किसानों को सौर ऊर्जा के माध्यम से विद्युत ऊर्जा प्रदान करने में मदद करती है और उनकी आय में वृद्धि करने में सहयोग करती है, योजना पर्यावरण संरक्षण को भी प्रोत्साहित करती है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com