Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मिलेट्स पर केन्द्रीय कृषि अभियांत्रिकी संस्थान में कार्यशाला 

8 फरवरी 2023,  भोपाल । मिलेट्स पर केन्द्रीय कृषि अभियांत्रिकी संस्थान में कार्यशाला –  भा.कृ.अनु.प.-केन्द्रीय कृषिरत महिला संस्थान, भुवनेश्वर एवं भा.कृ.अनु.प.-केन्द्रीय कृषि अभियांत्रिकी संस्थान, भोपाल के  सहयोग से केन्द्रीय कृषि अभियांत्रिकी संस्थान भोपाल में 8-9 फरवरी  को मिलेट्स के उत्पादन एवं प्रसंस्करण से महिला सशक्तिकरण पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यशाला में म,प्र, की लगभग 250 महिला कृषकों ने भाग लिया । कार्यशाला उदघाटन सत्र में डॉ. सी. आर. मेहता, निदेशक, केन्द्रीय कृषि अभियांत्रिकी संस्थान ने बताया की संस्थान  द्वारा विकसित प्रसंस्करण यंत्रो एवं संस्थान के मूल्य संवर्धित उत्पादों के तहत महिला कृषको की मिलेट्स प्रसंस्करण में अधिकाधिक सहभागिता बढ़ेगी। मुख्यअतिथि ई. राजीव चौधरी, संचालक, कृषि अभियांत्रिकी, म. प्र. शासन द्वारा कृषि एवं खाद्य  प्रौद्योगिकी में मिलेट्स प्रसंस्करण के क्षेत्र में विभिन्न परियोजनाओं एवं उनसे प्राप्त लाभों के संबंध में उल्लेख किया गया तथा शारारिक क्षमता एवं रोगमुक्ति के लिए इन्हे आवश्यक बताया। डॉ. मृदुला देवी, निदेशक, केन्द्रीय कृषिरत महिला संस्थान, भुवनेश्वर ने बताया की मिलेट्स प्राद्यौगिकी पर शोध एवं निरंतर प्रसार से महिला कृषको की आय में सतत वृद्धि होगी एवं स्वस्थ्य लाभ भी मिलेगा। डॉ. दिपिका मुरूगकर, प्रधान वैज्ञानिक, केन्द्रीय कृषि अभियांत्रिकी संस्थान द्वारा कार्यशाला की उपयोगिता पर विस्तृत जानकारी दी गई।

आज के कार्यक्रम में, मिलेट्स की जैविक खेती, यंत्रीकरण, प्रसंस्करण एवं महिलाओं में उद्यमशीलता को बढ़ावा देने पर भी चर्चा की गयी तथा प्रगतिशील महिला कृषको द्वारा अपने अनुभवों को भी साझा किया गया। विभिन्न मिलेट्स उत्पादन और प्रसंस्करण यंत्रों के साथ-साथ महिला कृषकों द्वारा विकसित और विपणन किए जा रहे उत्पादों की प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रही।

धन्यवाद ज्ञापन डॉ. सच्चिदानंदा स्वान, केन्द्रीय कृषिरत महिला संस्थान, भुवनेष्वर ने प्रस्तुत किया कार्यक्रम के संयोजक केन्द्रीय कृषि अभियांत्रिकी संस्थान भोपाल के डा मनोज कुमार त्रिपाठी थे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: जीआई टैग मिलने से चिन्नौर धान किसानों को मिल रहा है अधिक दाम

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें