राज्य कृषि समाचार (State News)

नरसिंहपुर जिले में  कृषि रथ से मिल रही आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी

27 मई 2026, नरसिंहपुरनरसिंहपुर जिले में  कृषि रथ से मिल रही आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी – राज्‍य शासन के निर्देशानुसार जिले में वर्ष 2026 को कृषि पर्व के रूप में मनाया जा रहा है। इसी उपलक्ष्य में कृषि रथ जिले की ग्राम पंचायतों में पहुंचकर किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती की जानकारी प्रदान कर रही है।

नरसिंहपुर जिले के ग्राम मेहगांव, कोदरास कला, गोरखपुर, विकासखंड चीचली के ग्राम हीरपुर, रायपुर और कल्याणपुर में कृषि रथ पहुँचा। कृषि रथ में इन गांवों के किसानों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कृषि रथ के माध्यम से किसानों को ई-विकास प्रणाली अंतर्गत ई-टोकन आधारित उर्वरक वितरण व्यवस्था, अनुशंसित मात्रा में उर्वरकों के उपयोग, जैविक एवं प्राकृतिक खेती, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना, एकीकृत पोषक तत्व, कीट एवं रोग प्रबंधन, फसल विविधीकरण, पराली प्रबंधन और विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

कृषि अभियांत्रिकी विभाग द्वारा खरीफ पूर्व खेत समतलीकरण संबंधी तकनीकी जानकारी भी किसानों को उपलब्ध कराई गई। कृषि अधिकारियों द्वारा मौके पर ही किसानों को एग्री स्टेक पोर्टल से खसरा जोड़ने तथा ई-विकास पोर्टल के माध्यम से खाद एवं उर्वरक प्राप्ति हेतु ई-टोकन जनरेट करने की प्रक्रिया बताई गई। खेती-किसानी से जुड़ी समस्याओं का त्वरित समाधान भी किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री एन.के. आरसे, प्रभारी वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी चीचली श्री के.पी. सिंह, कृषि विस्तार अधिकारी श्री विक्रम राधाकृष्णन, कृषि विस्तार अधिकारी श्री मनोज सोलंकी सहित कृषि एवं संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और कृषक गण मौजूद थे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements