Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

बीकानेर में महिला कृषकों को मिलेंगे 62 हजार मिनीकिट

13 जून 2024, बीकानेर: बीकानेर में महिला कृषकों को मिलेंगे 62 हजार मिनीकिट – बुधवार को बीकानेर में कृषि विभाग द्वारा सहायक निदेशक (कृषि) विस्तार कार्यालय सभागार में मासिक तकनीकी कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में जिले के सहायक कृषि अधिकारी, कृषि पर्यवेक्षक और प्रगतिशील किसान शामिल हुए।

संयुक्त निदेशक (कृषि) कैलाश चौधरी ने बताया कि लघु एवं सीमांत महिला किसानों को 62,100 मिनीकिट निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। फील्ड फंक्शनरीज को निर्देश दिया गया है कि वे किसानों के मोबाइल और खसरा नंबर प्राप्त कर राजकिसान साथी पोर्टल के माध्यम से शत-प्रतिशत ऑनलाइन वितरण सुनिश्चित करें।

मिनी किट में मोठ किस्म आरएमओ-2251, बाजरा एचएचबी-299 और मूंग एमएच-421 के 35 हजार, 20,500 और 6,600 किट शामिल हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

सहायक निदेशक भैराराम गोदारा ने कृषि योजनाओं की जानकारी दी और मानसून सत्र के लिए पौधारोपण की योजना बनाने के निर्देश दिए। सहायक निदेशक अमर सिंह ने कृषि पर्यवेक्षकों को डेली डायरी अपडेट कर सात दिनों में प्रस्तुत करने को कहा। प्रदीप चौधरी ने बेहतर समन्वय के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाने पर जोर दिया।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

अधिकारी मुकेश गहलोत ने उद्यान विभाग की योजनाओं की जानकारी दी और फल बगीचों के लिए अधिक आवेदन करने के निर्देश दिए।

कार्यशाला में महेन्द्र प्रताप, रमेश भाम्भू, लालचंद सारण, बलराम स्वामी, मामराज मेघवाल, चन्द्रमोहन पुरोहित, कांता मूण्ड, सोनिया, कुसुम, रामकुमार, भैराराम और लक्ष्मण सिंह सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे। संचालन कृषि अधिकारी मुकेश गहलोत ने किया।

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)