Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

छत्तीसगढ़ में आवास योजना की मदद से सिंहासन कुजूर ने बनाया ‘सपनों का सिंहासन’

पक्के आवास में परिवार सहित खुशी से कर रहे जीवन यापन

16 मार्च 2023, जशपुरनगर ।  छत्तीसगढ़ में आवास योजना की मदद से सिंहासन कुजूर ने बनाया ‘सपनों का सिंहासन’ – जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना का बेहतर क्रियान्वयन किया जा रहा है और पात्र हितग्राहियों का प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान उपलब्ध कराकर लाभान्वित किया जा रहा है। हर नागरिक के लिए रोटी, कपड़ा और मकान अनिवार्य आवश्यकता होती है। ये तीनों मूलभूत चीजें लोगों के पास होने से  निश्चित ही उनका गुजर-बसर आसानी से होता है। 

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत ऐसे गरीब असहाय परिवारों को पक्का घर उपलब्ध कराया जा रहा है, जो कि सामाजिक एवं आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग में शामिल है। जिनके पास अपने परिवार को रखने के लिए मिट्टी के घर का ही सहारा था।वे आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण अपने निवास हेतु अच्छा आशियाना बनाने में असमर्थ थे। लोगों की इस परेशानी को दूर करने हेतु प्रधानमंत्री आवास जैसी महत्वपूर्ण योजना संचालित की जा रही है जिससे लोगों को आशियाना उपलब्ध हो रहा है। जो गरीब परिवारों के लिए वरदान साबित हुई है।

इसी क्रम में विकासखंड कांसाबेल के ग्राम पंचायत खुटेरा निवासी सिंहासन कुजूर को योजना के तहत पक्के आवास का सपना पूरा हुआ है। हितग्राही बताते हैं कि उनके पुराना घर कच्ची मिट्टी एवं छप्पर वाला मकान था। जहां पुराने मकान में ठंड एवं गर्मी का मौसम तो आसानी से बित जाता था लेकिन बरसात के दिनों में खाना बनाने एवं रात में सोने में बहुत कठिनाई होती थी। साथ ही जहरीले सांप बिच्छू से अनहोनी का डर भी हमेशा लगा रहता था।  हितग्राही कहते है वे निर्धन व मजदूरी पेशा होने के कारण कभी सोच भी नहीं सकते थे कि इतना सुंदर घर अपने जीवन में बना पाएंगे। आज वे अपने पूरे परिवार के साथ अपने घर में अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर:छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के विद्यार्थियोँ के लिए राजस्थान-कोटा में बनाएगी छात्रावास

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें