Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)राज्य कृषि समाचार (State News)

विलोवुड ने आयोजित की चैनल पार्टनर मीटिंग

14 जून 2025, इंदौर: विलोवुड ने आयोजित की चैनल पार्टनर मीटिंग – देश की प्रतिष्ठित कम्पनी विलोवुड केमिकल प्रा. लि. द्वारा गत दिनों इंदौर में  चैनल पार्टनर  मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें कम्पनी के सेल्स डायरेक्टर  श्री हितेश  बागड़ी  ,बिजनेस हेड (इंडिया )श्री  राकेश बिष्ट, जनरल मैनेजर श्री अविनाश पांडेय ,जनरल मैनेजर  रिसर्च श्री राजकुमार ,डीजीएम (सेल्स ) श्री सचेन्द्र कुशवाह ,क्रॉप मैनेजर द्वय श्री अनुराग सिंह एवं श्री प्रसाद पुसादकर , हर्बीसाइड मैनेजर श्री लवप्रीत सिंह उपस्थित थे। कार्यक्रम में नए  प्रोडक्ट  डॉ प्रॉक्स, टफेक्स- 369,क्लोक्सोन-515 , एबॉक्सी , क्लोक्सी और डॉ वेलॉक्स लांच किए गए एवं लक्की ड्रॉ के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए।

श्री बागड़ी  ने कम्पनी परिचय , वार्षिक उपलब्धियों  एवं ग्रोथ पर प्रकाश डाला ।  50 से अधिक देशों में  हमारे उत्पाद भेजे जाते हैं। कम्पनी की ग्रोथ लगातार बढ़ रही है। वर्ष 2021 -22 में 500  करोड़ का बिजनेस था ,वह 3  साल में 1000  करोड़ तक पहुंच गया है।  वर्ष 26 -27  के लिए कम्पनी ने 4000 करोड़ का लक्ष्य निर्धारित किया है। श्री बिष्ट ने कम्पनी की विकास यात्रा का जिक्र करते हुए बताया कि कम्पनी कई नई बहुराष्ट्रीय कंपनियों के साथ भी कार्य कर रही है। आपने बताया कि विलोवुड देश की ऐसी पहली कम्पनी है  जो वोकल फॉर लोकल के तहत अपना टेक्निकल बनाकर  मेन्युफेक्चरिंग  भी कर रही है। कम्पनी एमएनसी के साथ -साथ भारतीय बहुराष्ट्रीय कंपनियों को भी अपने उत्पाद सप्लाय करती  है। श्री बिष्ट ने कम्पनी की नीतियों, सिद्धांत , व्यवस्था और  उत्पादों से जुड़ी जानकारी  साझा करते हुए कहा कि कम्पनी डिमांड जनरेशन पर भी कार्य कर रही है। मप्र में कंपनी का 1500  डिस्ट्रीब्यूटर का नेटवर्क है।

श्री पांडेय ने स्वागत भाषण  के साथ ही लांच किए गए प्रोडक्ट  की विशेषताओं पर प्रकाश डाला।  श्री प्रसाद ने कम्पनी की  योजनाओं , प्रोडक्ट्स की जानकारी , उनके उपयोग , मात्रा  और परिणाम पर विस्तार से चर्चा की आपने कहा कि  कम्पनी हर साल हर क्रॉप के लिए 3 -4  नए प्रोडक्ट लांच करती है।  आपने  कहा कि कंपनी की टैग लाइन ‘ हमारा विश्वास ‘  है, जो आपके और किसानों के साथ हमेशा खरी उतरेगी। श्री अनुराग ने कहा कि धान के लिए पहली बार ट्रिपल केमेस्ट्री वाला टफेक्स- 369 लेकर आए हैं। इसके अलावा टमाटर , मिर्च , तरबूज आदि के लिए भी उपयोगी उत्पाद  उपलब्ध  हैं।  इस आयोजन में  विलोवुड ने विक्रेताओं के लिए आयोजित लक्की ड्रॉ  प्रतियोगिता  के  भाग्यशाली  विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए । कार्यक्रम में रीजनल मैनेजर श्री संजीव सिंह ( निमाड़ ), श्री बृजेश त्यागी ( हरदा ) , श्री सज्जन सिंह राजपूत ( इंदौर ), श्री संजीव राजपूत ( जबलपुर ) , एरिया सेल्स मैनेजर द्वय श्री अनिल कुर्मी (सागर ) ,श्री जितेंद्र उपाध्याय  सहित 400 से अधिक चयनित चैनल पार्टनर उपस्थित थे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com