Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

यूपी में किसानों के घरों से भी होगी गेहूं की खरीदी

31 मार्च 2025, भोपाल: यूपी में किसानों के घरों से भी होगी गेहूं की खरीदी – जी हां । उत्तर प्रदेश के किसानों को समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने के लिए निर्धारित केन्द्रों पर जाने की जरूरत नहीं है क्योंकि सरकार ने किसानों को अब घरों और खेतों से ही गेहूं को बेचने की सुविधा दी है।

इसके लिए कई जिलों में मोबाइल खरीद केंद्र बनाए गए हैं। यूपी के झांसी जिले में मोबाइल टीम के ज़रिए किसानों के घर या खेत से अधिकारी गेहूं का उठान करायेंगे। वहीं से किसानों के खाते में राशि का भुगतान भी किया जाएगा।

दरअसल यूपी के झांसी जनपद में बीते दो सालों से गेहूं खरीद का लक्ष्य पूरा नहीं हो पा रहा है। इस लक्ष्य को इस साल पूरा करने के लिए लिए क्रय केंद्र तो खोले ही गए हैं। अब मोबाइल एप के माध्यम से भी किसानों से उनके घर या खेतों से गेहूं खरीदने का नया प्रयोग पहली बार शुरू की गया है। शुक्रवार से यह सुविधा शुरू की गई है। घर या खेतों से उपज बेचने के लिए किसानों को मोबाइल के माध्यम से पंजीयन करना होगा। सरकार द्वारा यह व्यवस्था समय की बर्बादी न हो, इसलिए किसानों की सुविधा के अनुसार उनका गेहूँ, मोबाइल वैन के जरिए खरीदा जाएगा। इससे किसानों को इधर-उधर भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी। गेहूं खरीद के लिए झांसी के हर ब्लॉक में आवश्यकतानुसार ठेकेदार को निर्धारित किया है। उनके पास फोन आते ही तत्काल वह अपने वैन को लेकर किसान के घर पहुंचेंगे। 48 घंटे के अंदर गेहूं के मूल्य को उनके खाते में भेजा जाएगा। घर से उठाने का कोई अतिरिक्त चार्ज किसान से नहीं लिया जाएगा। उनसे निर्धारित MSP 2425 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से खरीद होगी। जानकारी के अनुसार इस बार झांसी जनपद में 68 गेहूं खरीद केंद्र स्थापित किए गए हैं। करीब 1660 किसानों ने पंजीयन करा लिया है। सभी किसानों का सत्यापन किया जा चुका है। बमौर, गुरसराय में खरीद होने के बाद गुरुवार को चिरगवां में बने क्रय केंद्र पर पहली पर गेहूं खरीद की गई। 10 किसानों ने तीन मंडियों में अपना गेहूं बेचा। गेहूं की खरीद करीब एक हजार क्विंटल पहुंच गई है। सरकार ने गेहूं खरीदने के बाद भुगतान के लिए 48 घंटे का समय दिया है, अब तक जिन किसानों ने गेहूं बेचा है, उनका भुगतान 25 घंटे में हो गया है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com