Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

नरसिंहपुर में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का प्रसारण देखा

21 नवंबर 2025, नरसिंहपुर: नरसिंहपुर में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का प्रसारण देखा – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कोयम्बटूर, तमिलनाडू में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 21 वीं किस्त का हस्तांतरण किसानों के खातों में किया। उन्होंने नरसिंहपुर जिले के एक लाख 54 हजार 948 हितग्राहियों को दो- दो हजार रुपये के मान से 30  करोड़  98 लाख 96 हजार रुपये की राशि किसानों के खातों में हस्तांतरित की। उक्त कार्यक्रम का जिले में सीधा प्रसारण किया गया, जिसे मौजूद सभी ने देखा व सुना।

इसी क्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र नरसिंहपुर में कृषि विभाग एवं राजस्व विभाग के संयुक्त तत्वाधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के संबोधन को सुना। इस अवसर पर जिला कृषि स्थाई समिति अध्यक्ष श्री सीताराम नामदेव, सरपंच श्रीमती सुनीता चौहान, श्री रुबी खान, श्रीमती शिल्पी नेमा, श्री आशीष पाटीदार, श्री यशवंत गोरे, वैज्ञानिक डॉ. आशुतोष शर्मा, डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव, डॉ. एसआर शर्मा, डॉ. निधि प्रजापति सहित अन्य अधिकारी- कर्मचारी और किसान हितग्राही मौजूद थे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile