Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

रबी फसलों की स्थिति तथा रासायनिक उर्वरकों की उपलब्धता हेतु भ्रमण

23 दिसंबर 2024, झाबुआ:  रबी फसलों की स्थिति तथा रासायनिक उर्वरकों की उपलब्धता हेतु भ्रमण –  कलेक्टर नेहा मीना के निर्देशानुसार रबी फसलों की  स्थिति  तथा रासायनिक  उर्वरकों  की उपलब्धता व वितरण व्यवस्था का जायजा लेने हेतु श्री एन. एस. रावत,उप संचालक ( कृषि ) जिला झाबुआ द्वारा जिले के विभिन्न विकासखण्डों का भ्रमण किया गया।

भ्रमण के दौरान मेघनगर  में  संचालित डबल लॉक नगद उर्वरक विक्रय केन्द्र में उर्वरक भण्डारण एवं वितरण कार्य प्रणाली की समीक्षा करते हुए  कृषकों  को आवश्यकता के अनुरूप उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये। जिला कलेक्टर के द्वारा समय-समय पर प्रदत्त निर्देश के परिपालन में विपणन सहकारी संस्था मर्यादित थांदला जिला झाबुआ में संचालित सोयाबीन उपार्जन केन्द्र का भी अवलोकन किया जाकर आवश्यक निर्देश दिये गये।

विकासखण्ड पेटलावद के ग्राम अमरगढ़  में कृषक श्री अमृतलाल पाटीदार द्वारा नवाचार के रूप में लगाई चिया, कलौंजी फसल का अवलोकन किया गया। कृषक ने  चर्चा के दौरान बताया  कि चार बीघा रकबे में चिया तथा चार बीघा खेत में कलौंजी की फसल ली जा रही है। अद्यतन फसल स्थिति बेहतर देखी गई। साथ ही ग्राम अमरगढ़  के कृषक श्री हितेन्द्र पाटीदार के खेत में कैमोमाईल कल्टीवेशन तथा कृषक श्री कमलेश अम्बालाल पाटीदार के खेत में लगी फसल लाल किनोवा का भी अवलोकन किया गया। अवलोकन के दौरान फसल अच्छी स्थिति में पाई गई।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

मौके पर उपस्थित  कृषकों  से चर्चा के दौरान उप संचालक कृषि श्री रावत द्वारा बताया गया है कि नवाचार के रूप में नगदी  फसलों  की अधिक से अधिक खेती किसानी की जाकर क्षेत्र के अन्य  किसानों  को भी नवाचार के रूप में  जोड़ने  हेतु  आह्वान  किया गया।  फील्ड  भ्रमण के दौरान सहायक संचालक कृषि श्री एस.एस. रावत, पेटलावद विकासखण्ड के प्रभारी वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री एम.एस.मुवेल, कृषि विस्तार अधिकारी श्री बलवन्त मावी एवं सुश्री सुरभि वर्मा उपस्थित थे ।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com