Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

राविसिंकृवि ग्वालियर के कुलगुरु ने किया औचक निरीक्षण

13 जनवरी 2025, शिवपुरी: राविसिंकृवि ग्वालियर के कुलगुरु ने किया औचक निरीक्षण – राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के कुलगुरू प्रोफेसर अरविन्द कुमार शुक्ला द्वारा गत दिवस कृषि विज्ञान केन्द्र, शिवपुरी का अचानक निरीक्षण कर भ्रमण किया।

प्रो. शुक्ला ने केंद्र पर उपस्थित स्टाफ की जानकारी लेते हुए कृषि विज्ञान केंद्र, शिवपुरी पर चल रही गतिविधियों एवं प्रदर्शन इकाइयों में प्रमुख मशरूम उत्पादन, शेडनेट हाउस में प्याज पौध उत्पादन, पॉली नेट हाउस में अधिक मूल्यवान फलों की खेती जिसमें स्ट्रॉबेरी परीक्षण सह प्रदर्शन, लाल भाजी का छोटे स्तर पर बीजोत्पादन, प्राकृतिक खेती इकाई सह प्याज प्रदर्शन की तैयारी, मत्स्य पालन एवं रंगीन मछलियों एवं अजोला उत्पादन, फसल संग्रहालय, अंजीर वृक्षों से फलों का उत्पादन एवं उनके फलों का प्रसंस्करण के विषय पर भी मार्गदर्शन दिया।

भ्रमण के दौरान कृषि विज्ञान केन्द्र पर नवीन स्थापित की जा रही ड्रैगन फ्रूट  यूनिट के 44 पौधों जिसमें लाल एवं सफेद गूदे वाली ड्रैगन फुट की प्रजाति शामिल है का भी निरीक्षण कर तकनीकी जानकारियों से अवगत कराया जिन्हें ड्रैगन फ्रूट की उत्पादन इकाई में किया जा सके। कुलगुरू को कृषि विज्ञान केन्द्र के विकास के लिए कार्यों पर जानकारी देते हुए आगामी लक्ष्यों के बारे में भी विस्तार से बताया गया जिससे केन्द्र के विकास को और अधिक गति मिल सके। वही कुलगुरू प्रो. शुक्ला द्वारा  कृषि विज्ञान केंद्र, शिवपुरी के कार्य एवं की जा रही गतिविधियों पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया गया।  इस अवसर पर केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. पुनीत कुमार, वरिष्ठ वैज्ञानिक (सस्य विज्ञान) डॉ. एम. के. भार्गव, वैज्ञानिक एवं विशेषज्ञों में जे.सी. गुप्ता, डॉ. पुष्पेंद्र सिंह, डॉ. ए. एल. बसेड़िया, योगेश चन्द्र रिखाड़ी, डॉ. नीरज कुमार कुशवाहा, स्टेनो आरती बंसल एवं श्री इंद्रजीत उपस्थित रहे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com