राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश के 7 जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी, पढ़े आज का मौसम अपडेट

23 अगस्त 2025, भोपाल: मध्यप्रदेश के 7 जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी, पढ़े आज का मौसम अपडेट – मध्यप्रदेश में मानसून फिर सक्रिय हो गया है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में तेज बारिश दर्ज की गई। कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई और मौसम सुहावना हो गया। वहीं, मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे में कई जिलों के लिए भारी बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनी भी जारी की है। साथ ही 7 जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट किया है।  

वर्षा के प्रमुख आंकड़े (मिमी में)-

राज्य के कई जिलों में मध्यम से भारी वर्षा दर्ज की गई। सबसे अधिक वर्षा बड़ौदा में 148.0 मिमी रही। इसके अलावा कराहल में 98.0 मिमी, जावरा में 96.0 मिमी, मनासा में 93.0 मिमी, श्योपुर में 78.0 मिमी, जावद में 71.0 मिमी, पिपलोदा में 65.0 मिमी, बड़ौदा में 63.0 मिमी, सैलाना और पोहरी में 60.0-60.0 मिमी, धुंधड़का में 58.0 मिमी, कोलारस में 56.0 मिमी, सुसनेर में 51.0 मिमी, बदरवास में 45.0 मिमी, गुना में 41.6 मिमी, नीमच में 39.0 मिमी, रतलाम में 36.0 मिमी, धार में 32.0 मिमी, और राजधानी भोपाल में 28.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

इसके अतिरिक्त अन्य कई जिलों में भी 10 मिमी से 60 मिमी तक वर्षा दर्ज की गई, जिससे मौसम खुशनुमा बना रहा और तापमान में गिरावट देखने को मिली।

मध्यप्रदेश का कौन-सा जिला रहा अधिक गर्म और ठंडा?

पिछले 24 घंटों के दौरान मध्यप्रदेश में सबसे अधिक गर्म जिला खजुराहो (छतरपुर) रहा, जहां अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, सबसे ठंडा स्थान खंडवा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। भोपाल और शाजापुर संभाग में तापमान सामान्य से 1.9°C से 2.4°C कम रहा। वहीं, रीवा संभाग में तापमान सामान्य से 1.6°C ज्यादा रहा। इंदौर संभाग में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.9°C कम रहा।

Advertisement
Advertisement

आगामी 24 घंटे का पूर्वानुमान (मौसम विभाग की चेतावनी)

मध्यप्रदेश के 7 जिलों-  राजगढ़, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, शिवपुरी, और श्योपुर कलां में भारतीय मौसम केंद्र अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में अगले 24 घंटो के अंदर अति भारी वर्षा , आंधी और वज्रपात की संभावना  है।

Advertisement
Advertisement

वहीं, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, अशोकनगर, मुरैना, सिवनी, मंडला, और बालाघाट में भी भारी वर्षा ,  आंधी और वज्रपात की संभावना जताई गई है।

भोपाल-विदिशा में आंधी और वज्रपात का येलो अलर्ट

भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, इंदौर, देवास, ग्वालियर, दतिया, भिंड, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, पांढुर्णा आंधी और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया गया है।  

Advertisements
Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Advertisement
Advertisement

www.global-agriculture.com

Advertisements
Advertisement
Advertisement