Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

किसानों के कल्याण की चिंता, इसलिए शुरू की गई है ये योजना

10 फ़रवरी 2025, भोपाल: किसानों के कल्याण की चिंता, इसलिए शुरू की गई है ये योजना – मध्यप्रदेश की सरकार द्वारा किसानों के कल्याण की चिंता की जाती है और इसके लिए न केवल विभिन्न योजनाओं को संचालित किया जा रहा है वहीं इनमें से एक किसान सड़क निधि योजना भी महत्वपूर्ण है। इस योजना के तहत किसानों के लिए सड़कों का विकास किया जाता है।

किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री ऐदल सिंह कंसाना ने कहा है कि मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड प्रदेश के विकास के लिये प्रयासरत है। किसान सड़क निधि योजना के अंतर्गत अब तक 7616.41 करोड़ रूपये अर्जित किये गये हैं। इस निधि से प्रदेश की सड़कों के विकास के लिये 4107.81 करोड़ रूपये मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण को हस्तांतरित किये गये। किसान सड़क निधि से 2020.26 करोड़ रूपये अन्य विभागों के कार्यालयों को जारी किये गये हैं‍।

मंत्री  कंषाना ने कहा कि कृषि अनुसंधान एवं अधोसंरचना विकास निधि अंतर्गत अब तक 756.95 करोड़ रूपये अर्जित किये गये हैं। इस राशि से 753.40 करोड़ रूपये विभिन्न संस्थाओं को अनुदान स्वरूप प्रदान किये गये हैं। गौ-संरक्षण तथा संवर्धन निधि में 479.30 करोड़ रूपये प्राप्त हुए हैं, जिसमें से मध्यप्रदेश गौ-पालन एवं पशुधन संवर्धन बोर्ड को 478.50 करोड़ रूपये समस्त जिलों की गौ-शालाओं को अनुदान स्वरूप प्रदान किये गये हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

किसान सड़क निधि से जुड़ी कुछ खास बातें  

मध्य प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड, किसान सड़क निधि योजना के तहत काम करता है. किसान सड़क निधि से मिलने वाले पैसे, प्रदेश की सड़कों के विकास के लिए मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण को दिए जाते हैं.

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com