Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मुख्यमंत्री ने मानी मूंग किसानों की मांग; 19 जून से शुरू होंगे मूंग पंजीयन

14 जून 2025, इंदौर : मध्यप्रदेश के लाखों मूंग उत्पादक किसानों के लिए राहत भरी खबर है। सरकार ने किसानों की मांगों के आगे सकारा @त्मक रुख अपनाते हुए मूंग फसल के समर्थन मूल्य (MSP) पर पंजीयन की प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव ने स्वयं इस निर्णय की घोषणा की है। पंजीयन की प्रक्रिया आगामी 19 जून से आरंभ होगी।

पिछले कुछ समय से राज्य भर के किसान मूंग खरीदी को लेकर असमंजस की स्थिति में थे। समर्थन मूल्य पर खरीदी को लेकर विभिन्न किसान संगठनों और कृषक नेताओं द्वारा सरकार से लगातार मांग की जा रही थी। किसानों का कहना था कि ज़ायद सीजन में मूंग की लागत अधिक होती है, और MSP पर खरीदी ही उन्हें आर्थिक संबल दे सकती है।

सरकार के इस निर्णय को किसानों की संघर्षशील एकजुटता और मांगों की लोकतांत्रिक अभिव्यक्ति की जीत माना जा रहा है। कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि इस निर्णय से मूंग की बाजार कीमत को स्थिरता मिलेगी और लगभग 14 लाख हेक्टेयर रकबे के किसानों को लाभकारी मूल्य प्राप्त हो सकेगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com